फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cyclone nisarga all you need to know about the cyclone how big is the threat on west coast

Cyclone Nisarga: कितना नुकसान पहुंचा सकता है 'निसर्ग', जानिए सबकुछ

Wed, 03 Jun 2020 06:35 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 03 Jun 2020 06:35 AM IST
सार

  • बुधवार को चक्रवात निसर्ग मुंबई के तटीय इलाकों में दस्तक देगा
  • भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवात की रफ्तार बताई 105-115 किमी. प्रति घंटा
  • अभी चक्रवात निसर्ग मुंबई के तटीय इलाकों से 550 किमी दूर है

विज्ञापन
cyclone nisarga all you need to know about the cyclone how big is the threat on west coast
निसर्ग तूफान की दस्तक - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

एक तरफ पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है और दूसरी तरफ प्रकृति का प्रकोप लगातार जारी है। बंगाल और उड़ीसा में अम्फान के कहर के बाद अब पश्चिमी तटीय इलाकों में चक्रवात निसर्ग दस्तक देने जा रहा है। एनडीआरएफ ने महाराष्ट्र में पालघर समेत कई जिलों में नौ बचाव दल तैनात कर दिए हैं।

विज्ञापन


हालांकि चक्रवात निसर्ग, चक्रवात अम्फान के मुकाबले थोड़ा कमजोर हो सकता है। अरब सागर में चल रही तेज हवाएं चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर की ओर चल रही हैं और मुंबई से 550 किमी दूर है। चक्रवात निसर्ग, महाराष्ट्र के रायगढ़ में हरिहरेश्वर और दमन में तीन जून को  टकरा सकता है।
विज्ञापन


कैसे बन रहा है चक्रवात निसर्ग?
किसी चक्रवात की तीव्रता की व्याख्या करने के लिए मौसम विभाग एक कम दबाव और न्यूनता जैसे स्तरों का इस्तेमाल करता है। समुद्र में गड्ढे जैसे आकार वाला क्षेत्र जल्द ही तेज हो जाएगा और चक्रवाती हवाओं में बदल रहा है और तीन जून तक यह गंभीर चक्रवाती हवाओं का रुख अपना लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




चक्रवात निसर्ग की दिशा
अभी चक्रवाती हवाएं मुंबई के तटीय इलाकों से 550 किमी और गुजरात के सूरत के दक्षिण-पश्चिमी दक्षिण इलाकों से 800 किमी दूर है। इन हवाओं के बुधवार तक तटीय इलाकों में दस्तक देने का अनुमान है। 

तीन जून तक महाराष्ट्र के उत्तरी इलाके और गुजरात के दक्षिण इलाकों में दस्तक देने का अनुमान है। तीन जून को महाराष्ट्र के रायगढ़ और दमन में यह जमीन से टकरा सकता है।

चक्रवात निसर्ग के साथ चल रही हवाओं की गति
चक्रवात निसर्ग के गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने के बाद हवाओं की रफ्तार 105-115 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की उम्मीद है और तीन जून को 125 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चार जून को चक्रवात निसर्ग की रफ्तार कमजोर होकर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा होने के अनुमान है। जबकि पिछले महीने पूर्वी तटों पर आए चक्रवात अम्फान के समय हवाओं की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी। 

भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवात अम्फान कैटेगरी पांच में रखा था जिसे सुपर साइक्लोन कहते हैं। चक्रवात अम्फान की वजह से कई जगह पर भूस्खलन हुए और तेज हवाओं की वजह से कई पेड़ और घरों की छतों को नुकसान हुआ।

चक्रवात निसर्ग से निपटने की तैयारियां
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और आस-पास के जिलों में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। सरकार ने एनडीआरएफ की टीम की दस यूनिट्स को सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों में तैनात कर दिया है। सावधानी रखते हुए पालघर में एनडीआरएफ दल के लोग तैनात है।


गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों का जायजा लिया और हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।

चक्रवात निसर्ग से कितना नुकसान हो सकता है?
इससे महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के प्रभावित होने की संभावना है। मुंबई के आस-पास के इलाके जैसे ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधूदुर्ग में आ सकता है और इन्हीं इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed