फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone likely to form over Bay of Bengal by Tuesday, collectors asked to remain prepared

IMD: 24 अक्तूबर तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम तीव्रता का चक्रवात बनने की आशंका, मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

Sun, 22 Oct 2023 09:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Oct 2023 09:04 PM IST
सार

IMD: मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा, चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है, लेकिन यह बेहद कम तीव्रता का हो सकता है। ओडिशा पर इसका मामूली प्रभाव पड़ेगा, जिससे हल्की से मध्यम बारिश होगी।

विज्ञापन
Cyclone likely to form over Bay of Bengal by Tuesday, collectors asked to remain prepared
चक्रवात हिलेरी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव 24 अक्तूबर तक कम तीव्रता वाला चक्रवाती तूफान बन सकता है। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि दबाव का क्षेत्र ओडिशा के पारादीप से करीब 610 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित है।

विज्ञापन

आईएमडी ने कहा, अगले 24 घंटों में इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। यह अगले 12 घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और फिर अगले तीन दिनों में बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा, चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है, लेकिन यह बेहद कम तीव्रता का हो सकता है। ओडिशा पर इसका मामूली प्रभाव पड़ेगा, जिससे हल्की से मध्यम बारिश होगी। समुद्र में चक्रवात राज्य के तट से लगभग 200 किमी दूर बनने की आशंका है। यदि यह चक्रवात में तेज हो जाता है, तो इसे ईरान द्वारा दिया गया नाम 'हमून' कहा जाएगा।

विज्ञापन

दास ने कहा कि मछुआरों को 25 अक्तूबर तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि हालात खराब रहेंगे। उन्होंने कहा कि आईएमडी ने किसानों को 23 अक्तूबर तक धान की फसलों की कटाई करने के लिए आगाह किया है, क्योंकि तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गहरे समुद्र में मौजूद मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी गई है।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) सत्यब्रत साहू ने कलेक्टरों को किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है, और उन्हें भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों से लोगों को निकालने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र के शाम के बुलेटिन के अनुसार, तटीय जिलों क्योंझर, मयूरभंज, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, कंधमाल, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी में सोमवार सुबह 8.30 बजे से अगले 24 घंटों के लिए हल्की से मध्यम बारिश होगी।

इस बीच, दुर्गा पूजा आयोजक मौसम के पूर्वानुमान को लेकर चिंतित हैं और उत्सव के दौरान संभावित बारिश और हवा के मद्देनजर तैयारियां कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed