फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Gulab all updates, IMD Says intensity decreased and weakened into deep depression

Cyclone Gulab: चक्रवाती तूफान 'गुलाब' हुआ कमजोर, आंध्र प्रदेश में होगी हल्की बारिश, इन राज्यों को भी चेतावनी

Mon, 27 Sep 2021 03:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Sep 2021 03:08 PM IST
सार

विशाखापत्तनम स्थित मौसम विभाग की प्रमुख ने बताया कि चक्रवात 'गुलाब' की तीव्रता कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गई है, जो कि एक राहत की खबर है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी और तटीय आंध्र के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होगी।

विज्ञापन
Cyclone Gulab all updates, IMD Says intensity decreased and weakened into deep depression
चक्रवाती तूफान गुलाब - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चक्रवाती तूफान गुलाब को लेकर मौसम विभाग ने ताजा जानकारी दी है। विशाखापत्तनम स्थित मौसम विभाग की प्रमुख ने बताया कि चक्रवात 'गुलाब' की तीव्रता कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गई है, जो कि एक राहत की खबर है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी और तटीय आंध्र के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होगी। वहीं मछुआरों को आज समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


चक्रवाती तूफान गुलाब का असर इन राज्यों पर भी 
चक्रवाती तूफान गुलाब का असर अब झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पर रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने  पश्चिम बंगाल, दक्षिणी छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई और महाराष्ट्र में अगले 12 घंटों में तूफानी हवाएं चलने की संभावना है इसलिए विदर्भ, मराठवाडा और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दो मछुआरों की हुई मौत 
चक्रवाती तूफान गुलाब के प्रभाव के कारण आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में रविवार शाम से ही बारिश शुरू हो गई थी। यहां तट के किनारे एक नाव तेज तूफान से टकरा गई। इसमें छह मछुआरे सवार थे। ये सभी नाव से तेज लहर के टकराने से समुद्र में गिर गए। इनमें से दो की मौत हो गई। तीन सुरक्षित तट पर पहुंच गए और एक मछुआरा अब भी लापता है। यह हादसा मंडासा तट पर हुआ था।


75 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं
मौसम विभाग के अनुसार तूफान के पहले 75 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर पहले ही रेड अलर्ट जारी किया था।  

क्या होता है डीप डिप्रेशन?
जब हवा की गति 31-50 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच होती है तो इसे लो डिप्रेशन कहा जाता है। वहीं जब गति 51-62 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच होती है तो इसे डीप डिप्रेशन कहते हैं। इसके बाद हवा की गति बढ़ती है तो डीप डिप्रेशन तूफान में बदल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed