{"_id":"5be840a1bdec226993579130","slug":"cyclone-gaza-will-be-faster-in-the-next-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में तेज होगा चक्रवात ‘गाजा’, उत्तरी तमिलनाडु-दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
24 घंटे में तेज होगा चक्रवात ‘गाजा’, उत्तरी तमिलनाडु-दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना
भाषा, चेन्नई
Updated Sun, 11 Nov 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
Cyclone Gaza
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान मजबूत हो गया और इसके 15 नवंबर को कुड्डालोर और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना है। शाम चार बजे जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि ‘गाजा’ नाम का चक्रवात चेन्नई के उत्तरपूर्व में करीब 860 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और वह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उसके अगले 24 घंटे के भीतर ‘गंभीर चक्रवात तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के ऊपर करीब 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। संवाददाताओं से बात करते हुए क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 14 नवंबर की रात को औसत जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को कई जगहों पर औसत बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मछुआरों को 12 नवंबर से समुद्र में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है और जो समुद्र में मौजूद हैं उन्हें वापस लौटने को कहा गया है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग ने हालांकि कहा कि चक्रवात के 15 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करते हुए धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।