फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Asani Will Not Hit the Coast of Odisha Rain in Many States Today Know the Effect

असानी तूफान : ओडिशा के तट से नहीं टकराएगा चक्रवात, लेकिन कई राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए कहां-कहां दिखेगा असर?

Tue, 10 May 2022 06:57 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 10 May 2022 06:57 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात ओडिशा में स्थल भाग से नहीं टकराएगा। लेकिन कई राज्यों में इसका असर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Cyclone Asani Will Not Hit the Coast of Odisha Rain in Many States Today Know the Effect
असानी तूफान का कई राज्यों में प्रभाव देखने को मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात तूफान 'असानी' अगले 24 घंटे में बड़ा रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने इसका अनुमान लगाया है। इस दौरान ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात ओडिशा में स्थल भाग से नहीं टकराएगा। लेकिन कई राज्यों में इसका असर देखने को मिलेगा। तूफान का असर दक्षिण पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में, कार निकोबार (निकोबार द्वीप समूह) से लगभग 610 किमी उत्तर-पश्चिम में, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीप समूह) से 500 किमी पश्चिम में, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 810 किमी दक्षिण-पूर्व और पुरी (ओडिशा) से 880 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


पुरी से करीब 920 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने रहने के दौरान असानी एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह सिस्टम 11 मई को चक्रवाती तूफान के रूप में गंजम और पुरी के बीच तट के सबसे करीब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में भारी बारिश

10 मई : ओडिशा और आंध्र प्रदेश। 
11 मई : आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्री इलाकों में। 
12 मई : ओडिशा और पश्चिम बंगाल। 

 

अभी कहां है चक्रवात? 

Cyclone Asani Will Not Hit the Coast of Odisha Rain in Many States Today Know the Effect
असानी चक्रवात - फोटो : ANI
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवात असानी पिछले 6 घंटे से 16 से 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। चक्रवात असानी पुरी से दक्षिण-दक्षिण पूर्व दिशा में 680 किमी व विशाखापट्टनम से दक्षिण पूर्व दिशा में 580 किमी की दूरी पर है, अगले 48 घंटे में चक्रवाती तूफान के कमजोर होने के आसार हैं। मंगलवार की शाम तक चक्रवात असानी उत्तर आंध्र प्रदेश व ओडिशा के समीप समुद्र में पहुंचेगा, हालांकि यहां से यह उत्तर पूर्व की दिशा में आगे बढ़ जाएगा। 

4-5 दिनों के दौरान कुछ जिलों होगी बारिश
हैदराबाद के मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक नागा रत्न ने जानकारी दी कि असानी के प्रभाव से अगले 4-5 दिनों के दौरान कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान, तेलंगाना में बिजली की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने और क्या बताया? 
  • चक्रवात के प्रभाव से 09 मई से ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में सागर अशांत रहेगा। 
  • 10 मई शाम को कई राज्यों में हल्की बारिश होगी। लेकिन, ओडिशा के गजपति, गंजाम एवं पुरी जिले में भारी बारिश के आसार हैं। 
  • 11 मई को गंजाम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर एवं कटक जिले में भी भारी बारिश हो सकती है। 
  • 12 मई को पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर जिले में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यूपी-बिहार में भी दिखेगा असर
चक्रवात असानी का असर बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी देखने को मिलेगा। यहां 11 और 12 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में चमक के साथ तेज तूफानी हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है। पूर्वी उप्र में 14 मई तक बूंदाबांदी हो सकती है।

रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश हुई। गोरखपुर में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर, श्रावस्ती, बलिया समेत आसपास के पूर्वी जिलों में 14 मई तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed