फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyber security rules will not change despite the concerns of the industries

Cyber Security: उद्योगों की चिंता के बावजूद साइबर सुरक्षा नियमों में नहीं होगा बदलाव, मंत्री ने कहा- टेक कंपनियों को डाटा में सेंधमारी की तुरंत देनी होगी रिपोर्ट 

Thu, 19 May 2022 06:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 May 2022 06:35 AM IST
सार

सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि चिंता के बावजूद इसमें बदलाव नहीं होगा। टेक कंपनियों की यह जिम्मेदारी होगी कि उनकी सेवाओं का इस्तेमाल कौन कर रहा है।

विज्ञापन
Cyber security rules will not change despite the concerns of the industries
इबर सुरक्षा नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने कहा कि उद्योगों की चिंता के बावजूद प्रस्तावित कड़े साइबर सुरक्षा नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा। दरअसल, प्रस्तावित नियम के तहत डाटा में सेंधमारी के मामले में सोशल मीडिया, टेक्नोलॉजी कंपनियों और क्लाउड सेवा प्रदाताओं को तुरंत रिपोर्ट देनी होगी।

विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि चिंता के बावजूद इसमें बदलाव नहीं होगा। टेक कंपनियों की यह जिम्मेदारी होगी कि उनकी सेवाओं का इस्तेमाल कौन कर रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, इंडियन कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पोंस टीम ने अप्रैल में एक निर्देश जारी किया था, जिसमें टेक कंपनियों को डाटा में सेंधमारी की घटना की छह घंटे में जानकारी देने को कहा गया था। साथ ही उससे जुड़े डाटा को छह महीने तक कायम रखने को कहा था। उसने क्लाउड सेवा प्रदाताओं जैसे अमेजन और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) कंपनियों को उनके ग्राहकों के नाम और आईपी एड्रेस को कम से कम पांच साल तक सुरक्षित रखने को कहा था। चाहे वह कंपनी की सेवा लेना बंद ही क्यों न कर चुके हों। सरकार के इस कदम पर सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग ने चिंता जताई है और कहा कि इससे अनुपालन का बोझ बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed