Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyber criminals siphoned off over Rs 10300 crore in three years since April 2021 I4C

Cyber Crime: साइबर ठगों ने तीन साल में 10300 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की, I4C पर 29.74 लाख केस हुए दर्ज

Thu, 04 Jan 2024 01:07 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 04 Jan 2024 01:07 AM IST
सार

साइबर अपराधियों का विवरण देते हुए आई4सी के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि लगभग 50 प्रतिशत साइबर हमले कंबोडिया, वियतनाम, चीन और अन्य देशों से संचालित होने वाले गिरोह की ओर से किए जा रहे हैं। भारत में जामताड़ा और देवघर से साइबर अपराध को अंजाम दिए जा रहे हैं। पुलिस ने पिछले महीने यहां से 454 लोगों को गिरफ्तार किया था।
 

विज्ञापन
Cyber criminals siphoned off over Rs 10300 crore in three years since April 2021 I4C
Cyber Crime - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी या आईसीसीसीसी) के अनुसार पिछले तीन साल में (1 अप्रैल, 2021 से 31 दिसंबर 2023) साइबर अपराधियों ने देश में 10,300 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की। हालांकि इस दौरान एजेंसी करीब 1,127 करोड़ रुपये को सफलतापूर्वक ब्लॉक करने में सफल रही। इसमें से 9 से 10 प्रतिशत पीड़ितों के खातों में पैसे लौटाए गए। आई4सी के सीईओ राजेश कुमार ने बुधवार को संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर तीन साल में 29.74 लाख साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन


कुमार ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इसके पोर्टल को हैक करने के लिए साइबर अपराधियों ने प्रति मिनट 16 लाख डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल-ऑफ-सर्विस (डीडीओएस) हमले किए, लेकिन हमने इसे निष्क्रिय कर दिया था।
विज्ञापन


50 फीसदी मामले कंबोडिया, म्यांमार और चीन से
साइबर अपराधियों का विवरण देते हुए कुमार ने ने कहा कि लगभग 50 प्रतिशत साइबर हमले कंबोडिया, वियतनाम, चीन और अन्य देशों से संचालित होने वाले गिरोह की ओर से किए जा रहे हैं। भारत में जामताड़ा और देवघर से साइबर अपराध को अंजाम दिए जा रहे हैं। पुलिस ने पिछले महीने यहां से 454 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मदद के लिए प्रतिबिंब सॉफ्टवेयर लांच किया गया
कुमार ने कहा कि हाल ही में एक नया सॉफ्टवेयर 'प्रतिबिंब' लांच किया गया है। इससे राज्य पुलिस को अपने क्षेत्र में सक्रिय साइबर अपराधियों का पता लगाने में मदद मिलती है। पीड़ितों के खातों में राशि बहाल करने में कठिनाइयों के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार एक नई प्रक्रिया तैयार कर रही है। जल्द ही इससे पीड़ितों के लिए अपने पैसे का दावा करना आसान होगा।

प्रतिबिंब सॉफ्टवेयर लॉन्च
हाल ही में एक नया सॉफ्टवेयर ‘प्रतिबिंब’ लॉन्च किया गया है। इससे पुलिस अपने क्षेत्र में सक्रिय साइबर अपराधियों का पता लगा सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed