जानिए कौन हैं पीएम मोदी पर टाइम की कवर स्टोरी लिखने वाले आतिश तासीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक कवर स्टोरी प्रकाशित की है। जिसमें उनकी तस्वीर के साथ विवादास्पद शीर्षक लिखा गया है। इस लेख को लेकर देशभर में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। वहीं इस लेख को लिखने वाले लेखक पर सायबर अटैक शुरू हो गया है। दरअसल, इस लेख को पाकिस्तानी-ब्रिटिश नागरिक आतिश तासीर ने लिखा है।
प्रधानमंत्री पर लेख लिखने के बाद से आतिश सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके बारे में यह कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस के पीआर प्रबंधक के तौर पर काम करते हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि टाइम पत्रिका अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है और वामपंथ का मुखपत्र बन गई है। इस संदेश को चौकीदार शशांक सिंह ने ट्वीट किया है जिसे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फॉलो करती हैं।
इस ट्वीट को 500 से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। यूजर ने अपने ट्वीट के साथ वीकिपीडिया पेज का एक स्क्रीनशॉट अटैज किया है। इस स्क्रीनशॉट में लिखा है कि वीकिपीडिया के अनुसार तासीर कांग्रेस के लिए पीआर के तौर पर काम करते हैं। बता दें कि उनके बारे में सोशल मीडिया पर जो जानकारी दी जा रही है वह पूरी तरह से सत्य नहीं है।
कौन हैं आतिश तासीर
27 नवंबर 1980 को जन्में तासीर ब्रिटिश मूल के पत्रकार और लेखक हैं। उनकी मां भारतीय पत्रकार तवलीन सिंह हैं। उनके पिता का नाम सलमान तासीर है जो पाकिस्तानी राजनेता और व्यवसायी हैं। तासीर नई दिल्ली में पले-बढ़े हैं। उन्होंने तमिलनाडु के कोडईकनल से अपनी स्कूली पढ़ाई की है।
इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए मैसाचुएट्स के एमहर्स्ट कॉलेज चले गए। 2001 में उन्होंने फ्रेंच और राजनीति विज्ञान में कला स्नातक की दोहरी डिग्री प्राप्त की। वह टाइम पत्रिका के लिए स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लेख लिखने की वजह से वह चर्चा में आ गए हैं।
बता दें कि अमेरिकी पत्रिका टाइम ने अपने अंतरराष्ट्रीय संस्करण के कवर पेज पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ विवादास्पद हेडलाइन प्रकाशित की है। इसमें प्रधानमंत्री को भारत का ‘डिवाइडर इन चीफ’ (फूट डालने वालों का मुखिया) करार दिया है। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कवर पेज पर ही कम महत्ता के साथ दूसरी हेडलाइन दी है, जिसे ‘मोदी द रिफॉर्मर’ कहा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.