{"_id":"5d429fbc8ebc3e6c901c1034","slug":"cwc-will-held-after-parliament-session-congress-may-decide-their-new-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद सत्र के बाद होगी कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, हो सकता है नए अध्यक्ष का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद सत्र के बाद होगी कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, हो सकता है नए अध्यक्ष का फैसला
Thu, 01 Aug 2019 02:51 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक संसद के मौजूदा सत्र के बाद होगी, इस बैठक में इस बात की चर्चा की जाएगी कि कौन राहुल गांधी द्वारा छोड़े गए अध्यक्ष पद की कमान संभालेगा। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
पार्टी महासचिवों-प्रभारियों की बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस कार्य समिति का एजेंडा क्या होगा, मैं नहीं बता सकता क्योंकि अभी एजेंडा तय नहीं हुआ है। कार्य समिति की बैठक इस संसद सत्र के बाद होगी। जब भी कोई तारीख तय होगी, आपको सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर कोई फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अगले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है।