फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CWC meeting held through video conferencing on Corona virus which included many big leaders along with Sonia Gandhi, Manmohan Singh and Rahul Gandhi

सोनिया बोलीं- लॉकडाउन जरूरी, लेकिन गलत तरीके से हुआ लागू, राहुल का भी सरकार पर हमला

Thu, 02 Apr 2020 07:17 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 02 Apr 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
CWC meeting held through video conferencing on Corona virus which included many big leaders along with Sonia Gandhi, Manmohan Singh and Rahul Gandhi
CWC - फोटो : ANI

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कांग्रेस अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी चिंता व्यक्त की है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में कहा कि कोविड-19 से लड़ने के लिए स्थिर और विश्वसनीय जांच का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि संकट की इस घड़ी में हमारे डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों को हरसंभव सहयोग की जरूरत है। सोनिया गांधी ने कहा कि लॉकडाउन जरूरी है, लेकिन इसे बिना तैयारी लागू करने से लाखों प्रवासी मजदूरों को परेशानी और तकलीफ उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि सीडब्लूसी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। इस दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना वायरस के खिलाफ की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने महामारी में जूझ रहे लोगों की परेशानियों और उनको मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस बैठक में सभी बड़े नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। इसके अलावा कोरोना वायरस को लेकर क्या इंतजाम किए जा रहे हैं इस पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आर्थिक तबाही से निपटने के लिए तैयारी की जरूरत: राहुल

वहीं इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए भारत केंद्रित रणनीति की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि देश को आर्थिक तबाही से निपटने के लिए तैयारी रखनी होगी। बैठक में उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बिना तैयारी के लॉकडाउन लागू किया गया।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के अनुसार राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना मुख्य रूप से उम्रदराज लोगों, फेफड़े, मधुमेह, हृदय रोग पीड़ितों पर हमला कर रहा है। सभी राज्य सरकारों को इन श्रेणियों के लोगों के लिए विशेष परामर्श जारी करने के साथ उनकी देखभाल करनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि किसी देश ने इतनी बड़ी संख्या में मौजूद प्रवासी श्रमिकों के लिए सुरक्षा, भोजन और राशन मुहैया कराने और उन्हें वापस घर भेजने का इंतजाम किए बिना लॉकडाउन का प्रयास नहीं किया। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेस को एक सजग प्रहरी के तौर पर काम करना होगा। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सबसे कमजोर और गरीब लोगों की समग्र रूप से सुरक्षा की जाए।



कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश के साथ खड़ी है कांग्रेस: मनमोहन

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कोरोना संकट के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस देश के साथ खड़ी है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के अनुसार मनमोहन सिंह ने कहा कि कोविड-19 की चुनौती से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पार्टी राष्ट्र के साथ खड़ी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सीडब्ल्यूसी की बैठक को संबोधित किया।
 

बैठक में ये नेता थे मौजूद

बैठक में सोनिया गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, पी. चिदंबरम, कैप्टन अमरिंदर सिंह, अधिरंजन चौधरी, पीएल पुनिया, रणदीप सुरजेवाला, रघुवीर मीणा, रजनी पाटिल, अंबिका सोनी, रोहन गुप्ता, केसी वेणुगोपाल राव, ओमान चांडी, आरपीएन सिंह, लालजी देसाई, श्रीनिवास बीवी, मोतीलाल वोरा, जितिन प्रसाद जैसे नेता शामिल रहे। 

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस खरतनाक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1965 पहुंच गई है। देश में कोरोना वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल 24 घंटों में कोरोना वायरस के 400 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed