फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CVC annual report Updates 60 cases of departmental action pending against CBI officials know details in hindi

CVC Report: सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के 60 केस लंबित; सीवीसी की वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा

Mon, 01 Sep 2025 08:17 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 01 Sep 2025 08:17 PM IST
सार

सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के 60 मामले लंबित हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग की वार्षिक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 22 ऐसे मामले हैं जो चार साल से भी अधिक पुराने हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मामलों के लंबित रहने से जांच एजेंसी की प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है।

विज्ञापन
CVC annual report Updates 60 cases of departmental action pending against CBI officials know details in hindi
trump - फोटो : trump

विस्तार

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर, 2024 तक सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के 60 मामले लंबित थे। इनमें से 22 मामले चार साल से भी अधिक पुराने हैं। हाल ही में जारी सीवीसी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लंबित मामलों से देश की प्रमुख जांच एजेंसी की प्रतिष्ठा और छवि पर असर पड़ता है। इसमें कहा गया है कि 31 दिसंबर 2024 तक, सीबीआई के ग्रुप ए अधिकारियों के खिलाफ 39 विभागीय मामले और ग्रुप बी व सी अधिकारियों के खिलाफ 21 मामले विभिन्न चरणों में लंबित थे।

विज्ञापन


सीवीसी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत किए गए अपराधों की जांच के संबंध में सीबीआई की निगरानी करता है। अपनी रिपोर्ट में, सीवीसी ने भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति के अभाव में संबंधित प्राधिकारियों के पास लंबित मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन


अभियोजन स्वीकृति के लिए 200 मामले लंबित
रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के अंत तक भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत अभियोजन स्वीकृति के लिए कुल 200 मामले लंबित थे, जो 46 विभिन्न संगठनों से संबंधित हैं। इन मामलों में अभियोजन स्वीकृति के लिए 534 अनुरोध किए गए क्योंकि कुछ मामलों में एक से ज्यादा आरोपी हैं। कुल मामलों में से 106 मामले तीन महीने से अधिक समय से अभियोजन स्वीकृति के लिए लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह में लें निर्णय
रिपोर्ट में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अभियोजन की मंजूरी के मामलों पर तीन महीने के भीतर निर्णय लें। ऐसे मामलों में, जहां अटॉर्नी जनरल या अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के किसी विधि अधिकारी से परामर्श की आवश्यकता हो, एक और महीने का समय दिया जा सकता है।


सीबीआई में 1502 पद रिक्त
सीवीसी के अनुसार, सीबीआई में 1500 से अधिक पद रिक्त हैं। पिछले साल 31 दिसंबर तक सीबीआई में कुल स्वीकृत पद 7300 थे, जिसमें से 5,798 अधिकारी कार्यरत थे और 1502 पद खाली पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed