{"_id":"67bf3aeff0bf4d034702d2e8","slug":"customs-department-seized-four-lakh-dollar-notes-from-three-girl-students-notebooks-pune-airport-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune Airport: एयरपोस्ट पर तीन छात्राओं की नोटबुक से मिले 4 लाख डॉलर के नोट, भारत से दुबई की जा रही थी तस्करी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune Airport: एयरपोस्ट पर तीन छात्राओं की नोटबुक से मिले 4 लाख डॉलर के नोट, भारत से दुबई की जा रही थी तस्करी
Wed, 26 Feb 2025 09:31 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, पुणे
एजेंसी, पुणे
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:31 PM IST
सार
सीमा शुल्क अधिकारी पुणे के ट्रैवल एजेंट की गिरफ्तारी के बाद एक संदिग्ध हवाला रैकेट की जांच कर रहे थे। इस एजेंट ने ही तीनों छात्राओं और मुंबई स्थित एक विदेशी मुद्रा व्यापारी के लिए दुबई के टिकट बुक किए थे।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में पुणे हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने तीन छात्राओं के पास से 400,000 डॉलर (लगभग 3.47 करोड़ रुपये) से अधिक की रकम पकड़ी। 100-100 डॉलर के नोट तीनों छात्राओं के बैग में रखी कई नोटबुक के पन्नों के बीच छिपाए गए थे। इस रकम को भारत से दुबई ले जाया जा रहा था। तीनों छात्राओं की उम्र बीस के आसपास है।
विज्ञापन
सीमा शुल्क अधिकारी पुणे के ट्रैवल एजेंट की गिरफ्तारी के बाद एक संदिग्ध हवाला रैकेट की जांच कर रहे थे। इस एजेंट ने ही तीनों छात्राओं और मुंबई स्थित एक विदेशी मुद्रा व्यापारी के लिए दुबई के टिकट बुक किए थे। सीमा शुल्क विभाग को पता चला कि दुबई की यात्रा पर गई तीन छात्राओं की नोटबुक के पन्नों के बीच बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा छिपाकर तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
छात्राओं को दुबई से भारत वापस भेजा
इस पर भारतीय प्राधिकारियों के अनुरोध के बाद, तीनों छात्राओं को दुबई पहुंचने पर वहां के अधिकारियों ने भारत वापस भेज दिया। दुबई से पुणे पहुंची तीनों छात्राओं को यहां हवाई अड्डे पर रोक लिया गया। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने तीनों की तलाशी ली और 400,100 डॉलर (करीब 3.47 करोड़ रुपये) बरामद किए।
विज्ञापन
छात्राओं ने कहा, ट्रैवल एजेंट ने दिए थे डॉलर से भरे बैग
स्नातकोत्तर की तीनों छात्राओं से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने पुणे स्थित ट्रैवल एजेंट खुशबू अग्रवाल के माध्यम से दुबई के टिकट बुक किए थे। छात्राओं ने बताया कि अग्रवाल ने ही उन्हें नकदी के साथ ये बैग दिए थे।