LPG Cylinder: ये नियम देगा आम आदमी को राहत, रसोई गैस मिलना होगा आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर ऐसा होता है कि उपभोक्ता गैस का नंबर लगाता है लेकिन उसे समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता। हमेशा एक डीलर से परेशानी होती है। इसलिए आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार अब गैस सिलेंडर को लेकर नियम बदल रही है।
नए नियम के अनुसार, ग्राहक अब किसी एक डीलर के बदले एक साथ तीन डीलर से गैस बुक कर सकेंगे। यानी किसी भी नजदीकी डीलर से गैस प्राप्त कर सकेंगे। एक डीलर का पेच खत्म। इस नियम से ग्राहकों को काफी राहत मिलेगी।
ऑयल सेक्रेटरी तरुण कपूर ने कहा कि सरकार रसोई गैस कनेक्शन को कम से कम पहचान दस्तावेजों के साथ और बिना स्थानीय निवास प्रमाण के कनेक्शन देने की योजना तैयार है।
साथ ही उन्होंने कहा कि एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए निवास प्रमाण पत्र जरूरी होना चाहिए। बिना इसके रसोई गैस सिलेंडर लेना मुश्किल होता है। हालांकि सबके पास यह दस्तावेज नहीं होते और गांवों में इसे बनवाना मुश्किल भी होता है।
दो साल में एक करोड़ से अधिक नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य : पेट्रोलियम
सरकार ने अगले दो साल में एक करोड़ से अधिक नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन देने तथा लोगों को रसोई गैस की आसान पहुंच मुहैया कराने की योजना तैयार की है। यह योजना देश में 100 प्रतिशत लोगों तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाने का लक्ष्य पाने के लिये तैयार की गई है।
ऑयल सेक्रेटरी तरुण कपूर ने कहा कि केवल चार वर्षों में गरीब महिलाओं के घरों में रिकॉर्ड आठ करोड़ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए गए, जिससे देश में एलपीजी उपयोगकर्ताओं की संख्या लगभग 29 करोड़ हो गयी।
इस महीने की शुरुआत में पेश केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री उज्ज्वला (पीएमयूवाई) योजना के तहत एक करोड़ से अधिक मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने की योजना की घोषणा की गई। सचिव ने कहा कि हमारी योजना दो वर्षों में अतिरिक्त एक करोड़ कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य पाने की है।
उन्होंने कहा कि 2021-22 के बजट में इसके लिए कोई अलग आवंटन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सामान्य ईंधन सब्सिडी आवंटन ही लगभग 1,600 रुपये प्रति कनेक्शन के खर्च को कवर करने के लिये पर्याप्त होना चाहिए।
सचिव ने कहा कि हमने उन लोगों का प्रारंभिक अनुमान लगाया है, जो अब भी एलपीजी कनेक्शन के बिना बचे हुए हैं। यह संख्या एक करोड़ है। उज्जवला योजना के बाद, भारत में एलपीजी के बिना घर बहुत कम हैं। हमारे पास एलपीजी कनेक्शन के साथ लगभग 29 करोड़ घर हैं। एक करोड़ कनेक्शन के साथ, हम 100 प्रतिशत घरों तक एलपीजी पहुंचाने के करीब होंगे।
हालांकि उन्होंने माना कि एक करोड़ की इस संख्या में बदलाव हो सकता है, क्योंकि कई सारे ऐसे परिवार भी होंगे जो रोजगार अथवा अन्य कारणों से एक शहर को छोड़ दूसरे शहर गए होंगे।
मिस्ड कॉल करें, बुक हो जाएगा इंडेन गैस सिलिंडर
इंडेन गैस सिलिंडर की बुकिंग अब मिस्ड कॉल से भी होगी। मिस्ड कॉल के जरिये ही नया कनेक्शन मिल सकेगा। इंडियन ऑयल ने इसके लिए एक नया नंबर जारी किया है। लोग अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इंडेन ऑयल के नंबर 8454955555 पर कॉल करेंगे तो गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग हो जाएगी।
इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिकर पॉल ने बताया कि मिस्ड कॉल की सेवा सोमवार एक फरवरी से शुरू हो रही है। लोग बताए गए नंबर पर कॉल करेंगे तो उनके गैस सिलिंडर की बुकिंग हो जाएगी। हां, इसमें यह जरूरी है कि मिस्ड काल उसी मोबाइल से किया जाना चाहिए, जिसे गैस एजेंसी में पहले से रजिस्टर्ड कराया गया है।
पेटीएम से बुक कराने से मिल सकता है कैशबैक
अगर आप ऑनलाइन पेमेंट एप का इस्तेमाल कर अपना एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करवाएंगे तो आपको पेटीएम पर खास ऑफर मिलेगा। पेटीएम से गैस सिलिंडर बुक कराने पर आपको 500 रुपये कैशबैक मिल सकता है। अगर आप पहले भी पेटीएम से अपना सिलिंडर बुक करा चुके हैं तो आपको यह ऑफर नहीं मिलेगा।
व्हाट्सएप, एसएमएस के जरिए भी एलपीजी सिलेंडर बुक करें
अगर फोन करने के बजाय मैसेज के जरिए या व्हाट्सएप के माध्यम से एलपीजी गैस सिलेंडर भी बुक कर सकते हैं। व्हाट्सएप के जरिए गैस सिलेंडर बुक करने के लिए, आपको REFILL टाइप करना होगा और व्हाट्सएप पर 7588888824 पर भेजना होगा। साथ ही एसएमएस के जरिए रसोई गैस सिलेंडर बुक करने के लिए, आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से अपने वितरक के टेलीफोन नंबर पर एक मैसेज आईओसी भेजना होगा।
1 मार्च से 25 रूपये तक बढ़ी कीमत
देश में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 1 मार्च को 25 रुपये का इजाफा हुआ। यह वृद्धि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिए जाने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडर सहित सभी श्रेणियों में हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के मूल्य आंकड़ों से पता चलता है कि फरवरी से अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपये बढ़ चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2021 में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी। चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए गए थे, इसके बाद 14 फरवरी को 50 रुपये और 25 फरवरी को एक बार फिर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।