फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Customers arriving at the petrol pump with Rs 2000 note problems of the operators increased

₹2k notes: पेट्रोल पंप पर दो हजार का नोट लेकर पहुंच रहे ग्राहक, संचालकों की बढ़ी मुसीबतें

Mon, 22 May 2023 05:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 05:26 AM IST
सार

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में कम से कम छह डीलरों ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि नकद लेनदेन में अचानक वृद्धि हुई है। कई पंपों ने नोटिस लगाया है कि 2 हजार के नोट केवल एक हजार या उससे अधिक के पेट्रोल या डीजल खरीदने पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Customers arriving at the petrol pump with Rs 2000 note problems of the operators increased
दो हजार का नोट - फोटो : self

विस्तार

आरबीआई ने 2016 के नोटबंदी के बाद जारी 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का एलान किया है। वापसी के एलान के बाद पेट्रोल पंप पर 2000 रुपये का नोट लेकर पहुंचने वालों की भीड़ उमड़ रही हैं। जिससे पेट्रोल पंप संचालकों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। ग्राहक 100 या 200 रुपये का पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं और बदले में संचालकों को दो हजार का नोट थमा रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई पेट्रोल पंप संचालकों ने दो हजार रुपये का नोट न लेने के लिए नोटिस तक चस्पा कर दिया है। दरअसल, छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की अनुपलब्धता के कारण पेट्रोल पंप संचालक 2000 का चेंज नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में कम से कम छह डीलरों ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि नकद लेनदेन में अचानक वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई पंपों ने नोटिस लगाया है कि 2 हजार के नोट केवल एक हजार या उससे अधिक के पेट्रोल या डीजल खरीदने पर लिया जाएगा। पंप संचालकों का कहना है कि दिल्ली स्थित डीलरों पर भी उतना ही दबाव है। राजधानी में होने के नाते, इस तरह का नोटिस नहीं लगा सकते हैं। चूंकि दो हजार के नोट लीगल टेंडर हैं, इसलिए हम उन्हें मना नहीं कर सकते। लेकिन हमारे पास छोटे नोटों की भी कमी है। एक डीलर ने कहा, हम ग्राहकों से यूपीआई, भीम और पेटीएम के जरिए चेंज लेने का अनुरोध करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो हजार का  नोट लेकर पहुंचने वालों की बढ़ी संख्या
पंप संचालकों के मुताबिक, पहले दो हजार के नोट हमारी कुल दैनिक बिक्री का 1 से 2 प्रतिशत हिस्सा हुआ करते थे। अब यह बढ़कर 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पंप मालिकों का कहना है कि यह समस्या आरबीआई द्वारा दो हजार के नोटों को वापस लेने के निर्णय के कारण उत्पन्न हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 सितंबर तक ये नोट रहेंगे वैध
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने का एलान कर दिया है। हालांकि, 30 सितंबर तक ये नोट वैध रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से दो हजार रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें। आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा (सर्कुलेशन) बने रहेंगे। यानी जिनके पास इस समय दो हजार रुपये के नोट्स हैं, उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना होगा। आरबीआई के अनुसार, 2018-19 में ही दो हजार रुपये का नोट को छापना बंद कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed