फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   current Maldive government is secretive about its dealings with China and Pakistan

चीन और पाकिस्तान संग मालदीव की दोस्ती से भारत के लिए पैदा होगा खतरा

Thu, 29 Mar 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
current Maldive government is secretive about its dealings with China and Pakistan
मोदी-यामीन

मालदीव में अब्दुल्ला यामीन ने आपातकाल को बेशक वापस ले लिया है लेकिन उनके कुछ फैसले भारत को नाराज कर सकते हैं। इसकी वजह है मालदीव सरकार द्वारा ना केवल चीन को बल्कि पाकिस्तान को भी तवज्जो देना। हालिया मामला भारत को दरकिनार करते हुए पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को बातचीत के लिए बुलाने का है। इस बारे में भारत सरकार को कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन


इंडिया फर्स्ट की नीति होने के बावजूद पहले कि सरकारों की तरह वर्तमान सरकार ने भारत के अहम मुद्दों पर चर्चा करके उसे विश्वास में नहीं लिया। इन मामलों में भारत की नाक के नीचे मालदीव में चीन को ओसिएन ऑबजर्वेटरी बनाने की अनुमति देना और देश में निवेश करना शामिल है।
विज्ञापन


मालदीव में पाकिस्तान सेना प्रमुख बाजवा के दौरे को लेकर जब एक भारतीय अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा- वर्तमान मालदीव सरकार चीन और पाकिस्तान से बातचीत को लेकर काफी गोपनीयता बनाए हुए है। जबकि इससे पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था। वे सरकारें ऐसे किसी भी मामले में पहले भारत को विश्वास में लिया करती थीं। उन्होंने कहा कि भारत बाजवा की 31 मार्च को होने वाले मालदीव दौरे पर नजदीक से नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने ही खबर आई थी कि चीन ने मालदीव को आधिकारिक रूप से उत्तरी मालदीव में स्थित माकुनुधु के पश्चिमी एटोल पर जॉइंट ओशियन ऑब्जर्वेशन सेंटर के रूप में वर्णन किया है, जो लक्षद्वीप से दूर नहीं है। यहां तक कि मालदीव ने इसके लिए भारत से कहा था कि ऑब्जर्वेटरी की कोई मिलिट्री योजना नहीं है। मालदीव सरकार ने ऑब्जर्वेटरी के अग्रीमेंट की कॉपी भी भारत के साथ साझा करने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed