{"_id":"5c2953e7bdec2256e821ed2a","slug":"culprit-of-anti-sikh-riot-sajjan-kumar-can-surrender-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आत्मसमर्पण कर सकता है सिख दंगों का दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज आत्मसमर्पण कर सकता है सिख दंगों का दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार
Mon, 31 Dec 2018 04:55 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 31 Dec 2018 04:55 AM IST
विज्ञापन
सज्जन कुमार (फाइल फोटो)
सिख विरोधी दंगा मामले में दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार सोमवार को आत्मसमर्पण कर सकता है। हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर को दंगा पीड़ितों की अपील का निपटारा करते हुए कुमार को हत्या, वैमनस्य फैलाने, आगजनी और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश का दोषी ठहराते हुए ताउम्र जेल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
सज्जन कुमार को 31 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। सज्जन ने इसके लिए मोहलत मांगी, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया था। सज्जन के वकील अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में 1 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश है। लिहाजा कुमार की याचिका पर उससे पहले सुनवाई की संभावना नहीं है।
विज्ञापन