{"_id":"5c8b5c07bdec2213e54ba078","slug":"cst-footover-bridge-collapse-mumbai-live-updated-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई सीएसटी पैदल पुल के गिरने के बाद अब तक क्या-क्या हुआ, पढ़ें यहां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई सीएसटी पैदल पुल के गिरने के बाद अब तक क्या-क्या हुआ, पढ़ें यहां
Fri, 15 Mar 2019 01:32 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
सीएसटी टर्मिनस के पास गिरा एफओबी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में कल शाम 7.30 के आस-पास छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास स्थित फुट ओवर ब्रिज अचानक गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने आज सुबह घटना स्थल का दौरा भी किया। यहां जानिए हादसे के बाद की पल-पल की अपडेट-
मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, अब तक 6 की मौत
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) रेलवे स्टेशन के पास बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे सीएसटी रेलवे स्टेशन पर जाने वाले एक फुटओवर ब्रिज का आधा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में 6 की मौत हो गई और 34 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में अब तक पांच लोगों की शिनाख्त हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएसटी फुटओवर ब्रिज हादसे की भयावह तस्वीरें, अजमल कसाब ब्रिज भी कहा जाता है इसे
गुरुवार को सीएसटी टर्मिनस के पास गिरे एफओबी पुल को संबंध 26 नंवबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले से भी था। पाकिस्तानी आतंकी अजमल आमिर कसाब सीएसटी रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी करने के बाद इसी पुल से उतरते हुए आगे गया था। देखिए हादसे की भयावह तस्वीरें...
आखिर मुंबई को और कितने हादसों का इंतजार है?
मुंबई के लिए पुल हादसे की खबरें नई नहीं हैं। यहां के ज्यादातर फुटओवर ब्रिज पुराने और जर्जर होने के बावजूद हर रोज लोगों का जितना वजन उठाते हैं, उसमें ऐसे हादसे ताज्जुब नहीं पैदा करते। मीडिया के लिए या खबरिया चैनलों के लिए बेशक ऐसी दुखद खबरें ‘ब्रेकिंग न्यूज’ बनती हैं और हादसों के बाद तमाम एंगल से रिपोर्ट दिखाई जाती है, लेकिन न तो सरकार पर इसका असर दिखता है, न ही स्थानीय प्रशासन पर। पढ़ें पूरी खबर...
सीएसटी हादसा: मृतकों में दो नर्सें शामिल, प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई पूरी दास्तां
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात को हुए हादसे में मरने वालों में दो नर्सों भी शामिल हैं। यह दोनों नर्सें पास के ही गोकुलदास तेजपाल अस्पताल में काम करती थीं और रात की शिफ्ट में काम करने के लिए आ रही थीं। तभी वह हादसे की चपेट में आ गईं। अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि वह शुरु के मरीजों को देखकर हैरान रह गए क्योंकि अस्पताल की नर्स अपूर्वा प्रभु (35) और रंजना तांबे (40) भी घायलों में शामिल थीं। पढ़ें पूरी खबर...
मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा: पुल को 6 महीने पहले ही मिला था फिट होने का सर्टिफिकेट
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम हुए हादसे में जहां 6 लोगों की मौत हो गई वहीं 34 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सीएसटी के पास हुए इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बड़ी बात यह है कि केवल 6 महीने पहले हुए स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में इस पुल को प्रयोग के लिए फिट घोषित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा: सिग्नल पर लाल बत्ती ने बचाई कई लोगों की जान
मुंबई सीएसटी स्टेशन के पास गुरुवार शाम को हुए एफओबी हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब पुल ढहा तब पास के सिग्नल पर लाल बत्ती के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था और इसी कारण ज्यादा मौतें नहीं हुई। अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था इसके बावजूद इसका इस्तेमाल किया गया। बड़ी बात यह है कि केवल 6 महीने पहले हुए स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में इस पुल को प्रयोग के लिए फिट घोषित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
सीएसटी ब्रिज हादसा: घायलों से मिले मुख्यमंत्री, कहा- शाम तक तय होगी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ढांचागत ऑडिट के बाद भी इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'आज शाम तक जिम्मेदारी तय कर दी जाएगी। मैंने नागरिक आयुक्त अजय मेहता से उन लोगों के नाम पूछे हैं जो घटना के लिए जिम्मेदार हैं। इस मामले में एक उच्च स्तरीय जांच के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उन्हें सजा दी जाएगी।' पढ़ें पूरी खबर...