फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai waiting How much more accidents foot overbridge collapse near CST Railway Station

आखिर मुंबई को और कितने हादसों का इंतजार है?

Thu, 14 Mar 2019 10:31 PM IST
अभिषेक त्यागी अतुल सिन्हा, मुंबई
अतुल सिन्हा, मुंबई Published by: अभिषेक त्यागी Updated Thu, 14 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Mumbai waiting How much more accidents foot overbridge collapse near CST Railway Station
हादसे के बाद घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : ANI

मुंबई के लिए पुल हादसे की खबरें नई नहीं हैं। यहां के ज्यादातर फुटओवर ब्रिज पुराने और जर्जर होने के बावजूद हर रोज लोगों का जितना वजन उठाते हैं, उसमें ऐसे हादसे ताज्जुब नहीं पैदा करते। मीडिया के लिए या खबरिया चैनलों के लिए बेशक ऐसी दुखद खबरें ‘ब्रेकिंग न्यूज’ बनती हैं और हादसों के बाद तमाम एंगल से रिपोर्ट दिखाई जाती है, लेकिन न तो सरकार पर इसका असर दिखता है, न ही स्थानीय प्रशासन पर। हादसा हो जाने के बाद मुआवजे की बातें, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना के दो शब्द और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने की कागजी योजनाओं के अलावा कुछ नहीं होता।

विज्ञापन



कुछ पुराने हादसे याद कीजिए। पिछले साल जुलाई में अंधेरी के गोखले ब्रिज और उससे पहले एलफिंस्टन रोड ओवरब्रिज हादसों के बाद क्या हुआ था। एलफिंस्टन रोड हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5-5 लाख के मुआवजे का एलान किया था। इन हादसों में कई लोग जख्मी हुए। हादसे पर सियासत हुई, मुआवजे का एलान हुआ, जर्जर पुलों का सर्वे किया गया और फिर सरकार अपने सियासी खेल में उलझ गई।
विज्ञापन


दरअसल ये आम धारणा है कि मुंबई में बारिश के मौसम में ही ऐसे हादसे होते हैं। इसलिए वहां बारिश से पहले पुरानी इमारतों को मोटे नीले प्लास्टिक से ढका जाता है, बीएमसी कहने को कई एहतियाती कदम भी उठाता है, लेकिन पुराने पुलों को लेकर योजनाएं कागजों से बाहर नहीं निकलतीं। अंधेरी के गोखले ब्रिज हादसे के बाद कहा गया कि मुंबई के करीब 445 ओवरब्रिज का निरीक्षण किया जा रहा है। यह भी कहा गया कि इनमें से 6 ओवरब्रिज को बंद करके फिर से बनाया जाएगा। ये ओवरब्रिज थे – मलाड फुटओवर ब्रिज, तिलकनगर फुटओवर ब्रिज, गोखले ब्रिज, घाटकोपर, कलानगर और वसई ओवरब्रिज। लेकिन इन तमाम पुलों में छत्रपति शिवाजी टर्मिनल यानी सीएसटी का नाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल मीडिया के लिए सीएसटी का यह पुल महज इसलिए खास हो गया क्योंकि यहां से अजमल कसाब जैसा आतंकी गोलियां बरसाता हुआ गुजरा था। तमाम चैनल के रिपोर्टर हादसे का ब्यौरा बताने से ज्यादा बार बार पुल के ऐतिहासिक महत्व के नाम पर इसे अजमल कसाब से जोड़कर पेश कर रहे थे। इसे हम क्या कहें कि क्या कोई पुल इसलिए मशहूर हो सकता है कि उसपर से कसाब जैसा आतंकी गुजरा, या फिर देश के कई जाने माने लोग गुजरे? तमाम पुलों पर रोज हजारों लाखों लोग गुजरते हैं – आम भी, खास भी, गुंडे भी, मवाली भी, स्टार भी, नेता भी... लेकिन अफसोस कि इस बात पर कम जोर होता है कि पुल आखिर इतने जर्जर क्यों हैं, लोगों की जान इतनी सस्ती क्यों है, इसके लिए बीएमसी या सरकार क्या कर रही है, हर बार हादसे का इंतजार क्यों होता है, नेता, मंत्री, संतरी सब आते हैं, सियासी बोल बोलते हैं, अफसोस जताते हैं, जांच का भरोसा दिलाते हैं और कुछ ही दिनों में मामला किस ठंडे बस्ते में जाता है, पता नहीं चलता।


वैसे मुंबई में बारिश अब कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाली है और फिलहाल स्थानीय प्रशासन के पास अब तक इस बार भी इससे बचने की कोई ठोस योजना नहीं है। मुंबई की जर्जर इमारतों या पुलों को लेकर अब तक कोई जमीनी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। चुनाव का वक्त है और सभी सियासी पार्टियां अपने अपने वोट बैंक बचाने-बढ़ाने के रास्ते तलाश रही हैं। जाहिर है सीएसटी ओवरब्रिज हादसा भी इसी की भेंट चढ़ जाएगा। आखिर मुंबई को और कितने हादसों का इंतजार है?   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed