फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CSC NIC and NICSI sings mou for providing one-stop managed end-to-end eOffice sparrow product

MoU: अब सरकारी सेवाओं में बढ़ेगा ई-ऑफिस का इस्तेमाल, सीएससी, एनआईसी और एनआईसीएसआई के बीच समझौता

Fri, 17 Feb 2023 06:35 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Feb 2023 06:35 AM IST
सार

सीएससी एसपीवी एनआईसी के ई-ऑफिस और स्पैरो उत्पाद की सेवा प्रदान करने के लिए राज्य और केंद्र स्तर के सरकारी संगठनों-उद्यमों के लिए डेटा सेंटर सुविधाओं को उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
CSC NIC and NICSI sings mou for providing one-stop managed end-to-end eOffice sparrow product
CSC NIC and NICSI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी), राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र सेवा निगमित (एनआईसीएसआई) ने समझौता किया है। इसके तहत एनआईसी के ई-ऑफिस और स्पैरो उत्पाद की सेवा सीएससी के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के उद्यमों को प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


सीएससी एसपीवी एनआईसी के ई-ऑफिस और स्पैरो उत्पाद की सेवा प्रदान करने के लिए राज्य और केंद्र स्तर के सरकारी संगठनों-उद्यमों के लिए डेटा सेंटर सुविधाओं को उपलब्ध कराएगा। डेटा सेंटर सुविधाओं में प्राइमरी डेटा सेंटर और रिमोट डेटा सेंटर होस्टिंग व सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन सेवाएं शामिल होगी। यह पूरी तरह से वायरस या अन्य खतरों से सुरक्षित होगा। इस मौके पर सीएससी एसपीवी के एमडी और सीईओ संजय राकेश ने कहा कि भारत में अभी भी एक बड़ी आबादी तक डिजिटल क्रांति का लाभ और सशक्तिकरण की लहर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन


डीडीजी-एनआईसी रचना श्रीवास्तव ने कहा कि देश में अकेले ई-फाइल मॉड्यूल का उपयोग 10 लाख से अधिक सरकारी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है और अब तक 4 करोड़ से अधिक फाइलें बनाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली स्थानीय भाषा के लिए काफी कारगर है। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना जैसे राज्यों में इसका इस्तेमाल स्थानीय भाषाओं में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed