फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cryptocurrency: The shopkeeper lost 36 lakhs in cryptocurrency, entire amount was returned after one year

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी में दुकानदार ने गंवाए 36 लाख, साइबर सेल की मदद से एक साल बाद वापस मिली पूरी रकम

Fri, 16 Jun 2023 01:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 16 Jun 2023 01:07 PM IST
सार

शिकायत और पूछताछ के आधार पर, काशीमीरा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 34  के तहत मामला दर्ज किया गया था
 

विज्ञापन
Cryptocurrency: The shopkeeper lost 36 lakhs in cryptocurrency, entire amount was returned after one year
Cryptocurrency - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले का रहने वाला एक मोबाइल दुकान के मालिक को क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में 36 लाख रुपये गंवाने के एक साल बाद पूरी रकम वापस मिल गई है। 
विज्ञापन

पुलिस की जांच के दौरान इस धोखाधड़ी में चीनी नागरिकों के शामिल होने की बात सामने आई है। 

दुकान के मालिक के साथ धोखाधड़ी
मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय (एमबीवीवी) के साइबर सेल इस घटना की जांच कर रहे थे। वरिष्ठ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार गुंजकर ने बताया कि फरवरी 2022 में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडर्स के साथ व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जुड़ने के बाद पीड़ित को क्रिप्टोकरेंसी का लालच दिया गया था। ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर एक महिला लगातार उनसे संपर्क में थी। उसी ने पीड़ित को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने और अच्छा रिटर्न का वादा किया था। 
विज्ञापन


लालच की जाल में फंसकर पीड़ित ने 39,596 यूएस डॉलर एक मोबाइल एप के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में खर्च कर दिया। पिछले साल मई में व्हाट्सएप ग्रुप बंद हो गया और दुकान का मालिक ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर से संपर्क नहीं कर पा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि- 'ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर से संपर्क नहीं होने के बाद पीड़ित को अपने साथ हुए धोखाधड़ी का अंदाजा लगा, जिसके बाद उसने मदद के लिए साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक सेशेल्स-पंजीकृत क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज, ओकेएक्स के बारे में पता चला।' 

क्या है क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट
पुलिस को एक संदिग्ध क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के बारे में भी पता चला। क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट एक सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर हो सकता है, जिसे कई आकार में प्राप्त किया जा सकता है। 


शिकायत और पूछताछ के आधार पर, काशीमीरा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था

साइबर सेल ने इस मामले के निष्कर्षों के साथ स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अदालत को सूचित किया कि पीड़ित का पैसा चीनी नागरिक के पास था और जिन नंबरों से पीड़िता से संपर्क किया गया था वे हांगकांग के थे।

साइबर सेल द्वारा दी गई दलीलों को देखने के बाद, अदालत ने आदेश दिया कि क्रिप्टोकरेंसी के रूप में 36 लाख रुपये शिकायतकर्ता को वापस कर दिए जाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed