फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cruise drug case, Nawab Malik says I stand by my statement that sameer wankhede orging SC certificate, He snatched away a poor SC rights

मुंबई: वानखेड़े परिवार को मिला अठावले का समर्थन, नवाब मलिक बोले- समीर तो जन्मजात मुसलमान

Sun, 31 Oct 2021 11:29 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 31 Oct 2021 11:29 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि समीर वानखेड़े ने धर्म परिवर्तन नहीं किया क्योंकि वो जन्म से मुसलमान हैं, उनके पिता ने धर्म परिवर्तन किया था। मैं अपनी बात पर कायम हूं कि वो एससी सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा करके उस पद पर बैठे हैं, उन्होंने एक गरीब एससी का अधिकार छीना है।

विज्ञापन
Cruise drug case, Nawab Malik says I stand by my statement that sameer wankhede orging SC certificate, He snatched away a poor SC rights
रामदास अठावले के साथ वानखेडे़ का परिवार - फोटो : ANI

विस्तार

क्रूज ड्रग्स केस और फर्जी सर्टिफिकेट मामले में नवाब मलिक द्वारा बार-बार आरोप लगाए जाने से आहत समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े और पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अठावले में वानखेड़े का समर्थन किया। वहीं अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर द्वारा एनसीबी (मुंबई) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को समर्थन देने के बाद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अरुण हलदर आप एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं उसकी गरिमा रखें। मैं अपने बात पर अब भी कायम हूं कि वो एससी सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा करके उस पद पर बैठे हैं, उन्होंने एक गरीब एससी का अधिकार छीना है। उन्होंने कहा कि यह बात भी बिल्कुल सच है कि समीर वानखेड़े ने धर्म परिवर्तन नहीं किया क्योंकि वे जन्म से मुसलमान हैं, उनके पिता ने धर्म परिवर्तन किया था।

विज्ञापन


रामदास अठावले बोले- वानखेड़े आरक्षण के माध्यम से IRS बने
वानखेड़े परिवार से मुलाकात के बाद अठावले ने कहा कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर जानबूझकर हमले किए जा रहे हैं, उनके व्यक्तिगत जीवन में जाकर फोटो वायरल किए जा रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से मैं नवाब मलिक को बताना चाहता हूं कि आपको समीर वानखेड़े और उनके परिवार को बदनाम करने का षड्यंत्र रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी पूरी ताकत से समीर वानखेड़े के पीछे रहेगी। समीर वानखेड़े दलित समाज के हैं और उनको आरक्षण लेने का अधिकार है, वो आरक्षण के माध्यम से IRS बने हैं। नवाब मलिक के आरोप में बिल्कुल तथ्य नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे बेटे का ब्रेन वॉश किया गया: नवाब मलिक
नवाब मलिक ने कहा कि जब मैंने समीर वानखेड़े के खिलाफ आरोप लगाना शुरू किया, तो मेरे जानने वालों ने मुझे रुकने के लिए कहा। यहां तक कि मेरे वकील बेटे का अन्य वकीलों द्वारा ब्रेनवॉश किया जा रहा था और वह मुझे रुकने के लिए कह रहा था। लेकिन मैं डरा नहीं और आगे आकर अपनी बातें रखीं।


ड्रग्स केस उजागर करने के बाद मेरी जान को खतरा: नवाब मलिक
नवाब मलिक ने कहा कि कुछ लोगों ने कहा कि ड्रग्स से संबंधित मामले में गुंडे शामिल हैं और मैं अपनी जान गंवा सकता हूं। मुझे चुप कराने की कोशिश की गई। लेकिन मैंने कहा था कि हम इसे तार्किक अंत तक ले जाएंगे। अगर कोई कहता है कि वे नवाब मलिक को मार देंगे, तो मैं उसी दिन मर जाऊंगा।

हलदर ने वानखेड़े का किया समर्थन
इस बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े से उनके आवास पर मुलाकात की। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने समीर वानखेड़े का समर्थन करते हुए कहा था कि समीर वानखेड़े ने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के किसी अधिकारी पर अगर कोई जातिगत आधार पर आरोप लगाएगा तो आयोग चुप नहीं बैठेगा। अरुण हलदर ने कहा कि इस तरह की घटना को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अरुण हलदर ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर सभी को समीर वानखेड़े का समर्थन करना चाहिए। अरुण हलदर ने कहा कि समीर वानखेड़े के मामले पर आयोग विचार करेगा और अगर समीर वानखेड़े अनुसूचित जाति से होंगे तो आयोग उनके साथ खड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed