फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF to use robots to detect IEDs in Naxal areas

नक्सली क्षेत्रों में विस्फोटकों को ढूंढने में CRPF की मदद करेगा रोबोट

Tue, 28 Feb 2017 05:20 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 05:20 AM IST
विज्ञापन
CRPF to use robots to detect IEDs in Naxal areas
फाइल फोटो
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विस्फोटकों का पता लगाने में रोबोट जल्द ही सीआरपीएफ की मदद करेगा। नक्सली इलाकों में बारूदी सुरंग का आसानी से पता नहीं लगने के कारण कई बार विस्फोट के दौरान इस अर्धसैनिक बल को भारी जानमाल का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक के दुर्गा प्रसाद ने सोमवार को यहां कहा कि रोबोटिक उपकरण की क्षमता के बारे में आईआईटी मुंबई से परामर्श लिया जा रहा है। मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे दुर्गा ने कहा कि इस उपकरण के इस्तेमाल से कचरे या पक्की सड़क के नीचे छिपा कर रखे बम का आसानी से पता लगाया जा सकता है और उसे निष्क्रिय किया जा सकता है। इस तरह इसके विस्फोट से जवानों को मौत के मुंह में जाने या जख्मी होने से बचाया जा सकता है। 
विज्ञापन

रोबोट का परीक्षण चल रहा है

CRPF to use robots to detect IEDs in Naxal areas

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रोबोट अभी परीक्षण के दौर में है। बाद में इसे दूर दराज के गश्ती दलों को सौंप दिया जाएगा ताकि वह विस्फोटकों का पता लगाने में इसका इस्तेमाल कर सकें और बम को सुरक्षित जगह पर निष्क्रिय कर सकें। दुर्गा प्रसाद ने कहा कि रोबोट का परीक्षण चल रहा है और जल्द ही इसका मौके पर परीक्षण करने के बाद इसे बल को सौंप दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि हम जवानों को विशेष प्रकार के बूट भी मुहैया करवाएंगे। उसका परीक्षण भी हैदराबाद के एक संस्थान में चल रहा है। करीब तीन लाख जवानों का एक साल तक नेतृत्व करने वाले प्रसाद ने कहा कि सीआरपीएफ ने झारखंड, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के सुरक्षा और पुलिस बलों के साथ संयुक्त अभ्यास किया है ताकि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में प्रभावी तरीके से निपटा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed