{"_id":"58a5b8bd4f1c1bcd57d8486a","slug":"crpf-says-some-local-people-help-terrorists-in-under-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी चीफ के उलट CRPF आईजी बोले- कश्मीर के लोग आतंकियों के दबाव में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आर्मी चीफ के उलट CRPF आईजी बोले- कश्मीर के लोग आतंकियों के दबाव में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Feb 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबलों पर पथराव करते युवक (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को आर्मी चीफ बिपिन रावत ने आतंकवादियों की मदद करने वालों पर सख्त टिप्पणी की थी। इसके एक दिन बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कहा है कि कश्मीर के कुछ इलाकों के स्थानीय लोगों के ऊपर आतंकवादियों का दबाव है। इसी कारण वह उनकी मदद करते हैं। इससे आतंकवाद निरोधक अभियानों को बुरी तरह नुकसान पहुंच रहा है।
गुरुवार को सीआरपीएफ के आईजी (ऑपरेशन्स) जुल्फिकार हसन ने कहा कि भीड़ भरे इलाके में सुरक्षा बल संयम से कार्रवाई करते हैं। वह कोशिश करते हैं कि कोई अतिरिक्त नुकसान न हों। इसके साथ ही वह पूरा ख्याल रखते हैं कि वहां रहने वाले लोकल लोग आतंकवादियों के आगे घुटने न टेकें।
जुल्फिकार हसन ने कहा, हाल के दिनों में हुई कुछ मुठभेड़ों में भीड़ भरे इलाके में सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए हैं। लेकिन, देखा गया है कि कुछ मौकों पर भीड़ सुरक्षा बलों की घेरेबंदी को तोड़कर आतंकवादियों को भागने में मदद करती है। ऐसा कश्मीर के कुछ खास इलाकों में हो रहा है। ग्रामीण और स्थानीय लोग आतंकवादियों के दबाव में ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि बुधवार को थल सेनाप्रमुख बिपिन रावत ने कहा था कि कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना के ऑपरेशन में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। देखा गया है कि कुछ स्थानीय लोग आतंकवादियों की मदद करते हैं। ऐसे लोगों को आतंकवादी ही समझा जाएगा।