{"_id":"58b363924f1c1beb7d830b32","slug":"crpf-personnel-chetan-cheeta-in-a-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों से मुठभेड़ में जख्मी CRPF कमांडेंट की हालत नाजुक ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकियों से मुठभेड़ में जख्मी CRPF कमांडेंट की हालत नाजुक
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 04:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती सीआरपीएफ के कमांडेंट चेतन चिताह की हालत नाजुक है। इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि वेंटिलेटर के सहारे जब मरीज हो और उसे संक्रमण हो जाए तो स्थिति नाजुक होती है।
विज्ञापन
हालांकि उनका कहना है विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं और हर संभव चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। एम्स के प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता का कहना है कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जरूरी उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
कमांडेंट चेतन कुमार चिताह जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के बेस अस्पताल से एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन