Hindi News
›
India News
›
CRPF: More than 60,000 jawans transferred, 75 percent staff get their preferred posting
{"_id":"643947d3acf307dddc00da86","slug":"crpf-more-than-60-000-jawans-transferred-75-percent-staff-get-their-preferred-posting-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF: 60 हजार से अधिक जवानों-अफसरों का तबादला, 75 फीसदी स्टाफ को उनकी पसंदीदा पोस्टिंग मिलने का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CRPF: 60 हजार से अधिक जवानों-अफसरों का तबादला, 75 फीसदी स्टाफ को उनकी पसंदीदा पोस्टिंग मिलने का दावा
CRPF: बल मुख्यालय ने संतोष एप के माध्यम से इस बार 15 मार्च तक 49 हजार से अधिक कर्मियों का तबादला कर दिया था। इनमें 360 सहायक कमांडेंट, 120 डिप्टी कमांडेंट, 832 इंस्पेक्टर, 1607 एसआई, 3822 एएसआई, 9508 हवलदार, 22673 सिपाही, तकनीशियन एवं ट्रेड मैन 9602 और 1193 महिला जवान शामिल हैं...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में 31 मार्च तक लगभग 60 हजार जवानों एवं अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। यह प्रक्रिया 'संतोष एप' के जरिए संपन्न हुई है। अधिकारियों का दावा है कि इस बार न केवल तय समय पर तबादले हुए हैं, बल्कि 75 फीसदी स्टाफ को पहली दस च्वाइस में से ही नई पोस्टिंग भी मिल गई है। बल मुख्यालय का प्रयास है, अगले साल तक इस प्रक्रिया को इतना सरल बना दिया जाएगा कि ट्रांसफर ड्राइव में शामिल अधिकांश स्टाफ को उनकी पसंद का ही सेंटर मिले। अभी इस ड्राइव को शुरू हुए लंबा समय नहीं हुआ है, इसलिए इसमें कई तरह के सुधार किए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, दो साल पहले इस ड्राइव के तहत जब तबादले हुए, तो उसमें काफी देरी हो गई थी। जवानों एवं अफसरों को जून तक भी नई पोस्टिंग नहीं मिल सकी थी। नतीजा, उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर, कर्मियों को नई जगह पर अपने बच्चों को स्कूलों में दाखिले के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, निरीक्षक स्तर के अनेक कर्मियों की यह शिकायत भी रही कि उन्हें ट्रांसफर ड्राइव में पहली 25 च्वाइस में भी जगह नहीं मिल सकी। ऐसी ही शिकायतें, कुछ दूसरे वर्गों से भी आई थीं। उनकी इस परेशानी को देखते हुए सीआरपीएफ मुख्यालय की पर्सनल ब्रांच ने इस बार तय समय पर ट्रांसफर ड्राइव शुरू कर दी। कर्मियों को यह भी बताया गया कि वे नई तैनाती वाले क्षेत्र का चयन किस तरह करें। ऐसा भी देखने में मिला था कि कई जवानों ने संतोष एप के जरिए मिलीं दर्जनभर च्वाइस में एक ही सेंटर भर दिया।
बल मुख्यालय ने संतोष एप के माध्यम से इस बार 15 मार्च तक 49 हजार से अधिक कर्मियों का तबादला कर दिया था। इनमें 360 सहायक कमांडेंट, 120 डिप्टी कमांडेंट, 832 इंस्पेक्टर, 1607 एसआई, 3822 एएसआई, 9508 हवलदार, 22673 सिपाही, तकनीशियन एवं ट्रेड मैन 9602 और 1193 महिला जवान शामिल हैं। संतोष एप के जरिए सिपाही से लेकर डिप्टी कमांडेंट तक का तबादला किया गया है। इनके बाद लगभग 1500 सिग्नल स्टाफ का भी ट्रांसफर हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि बल मुख्यालय इस दिशा में काम कर रहा है कि संतोष एप के जरिए ट्रांसफर ड्राइव में शामिल, जवानों और अधिकारियों को सौ फीसदी तक उनकी च्वाइस का सेंटर मिल जाए। मौजूदा अनुभवों के आधार पर ट्रांसफर ड्राइव को लेकर संतोष एप में सुधार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।