{"_id":"687c639d798b00d98a0ea7db","slug":"crpf-jawan-strangled-police-officer-s-girlfriend-to-death-then-surrendered-at-his-own-police-station-2025-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: सीआरपीएफ जवान ने पुलिस अफसर प्रेमिका को गला घोंटकर मार डाला, फिर उसके ही थाने पहुंच किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: सीआरपीएफ जवान ने पुलिस अफसर प्रेमिका को गला घोंटकर मार डाला, फिर उसके ही थाने पहुंच किया आत्मसमर्पण
Sun, 20 Jul 2025 09:03 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 20 Jul 2025 09:03 AM IST
सार
अंजार पुजिस स्टेशन में तैनात सहायक उप निरीक्षक अरुणाबेन नटूभाई जादव अपने पार्टनर सीआरपीएफ जवान दिलीप डांगचिया के साथ लिव इन में रहती थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को अरुणाबेन और उसके साथी दिलीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसने प्रेमिका को गला घोंटकर मार डाला।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात में एक सीआरपीएफ जवान ने मामूली विवाद के बाद अपनी पुलिस अफसर प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद जवान उसी थाने में पहुंचा, जहां उसकी प्रेमिका की तैनाती थी और गुनाह कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।
सुरेंद्रनगर की रहने वाली अरुणाबेन नटूभाई जादव कच्छ जिले के अंजार पुजिस स्टेशन में तैनात सहायक उप निरीक्षक थी। वह अंजार की गंगोत्री साेसायटी में अपने पार्टनर सीआरपीएफ जवान दिलीप डांगचिया के साथ लिव इन में रहती थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को अरुणाबेन और उसके साथी दिलीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। अरुणाबेन ने दिलीप की मां को लेकर कुछ कहा, इस गुस्से में दिलीप ने अपनी प्रेमिका का गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी थाने पहुंचा और अपराध कबूल करके आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने बताया कि अरुणाबेन और दिलीप 2021 में इंस्टाग्राम के जरिये एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। तब से वह साथ रह रहे थे। मणिपुर में सीआरपीएफ में तैनात आरोपी दिलीप का लंबे समय से अरुणाबेन से प्रेम प्रसंग था। दोनों जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।

पिछले महीने मुंबई में लिव इन पार्टनर की हुई थी हत्या
पिछले महीने मुंबई में एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने शादी करने से इनकार करने पर अपनी लिव-इन पार्टनर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को 14 जून को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी समशुद्दीन मोहम्मद हाफिज मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शेफ था । उसकी प्रेमिका करीना अली दहिसर के एक बार में गायिका थी।
दोनों के बीच शादी को लेकर बहस हुई थी। करीना घर बसाने से पहले अपने करियर को प्राथमिकता देना चाहती थीं। करीना के भाई इमरान अली ने पुलिस को बताया था कि वे जल्द शादी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन मेरी बहन ने कहा कि वह पहले पैसा कमाना चाहती है और फिर शादी करेगी। दोनों पिछले एक साल से म्हाडा के एक फ्लैट में रह रहे थे।
हाफिज ने करीना पर बेवफाई का आरोप लगाया और उसे छोड़ने की धमकी दी। जब करीना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो वह चला गया, लेकिन कुछ घंटों बाद फिर लौट आया। बताया जाता है कि इमरान और उसके चचेरे भाई ने हाफिज को करीना को मारते हुए देखा और उसे रोकने की कोशिश की। उसने चाकू निकाला और करीना का गला रेत दिया और मौके से भाग गया। इमरान अपनी बहन को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।