CRPF डीआईजी ने अपने जवान पर फेंका गर्म पानी, किया बुरी तरह जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय के अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है। उनका कहना है कि घटना की जांच हो रही है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही कार्रवाई के स्तर पर पहुंचा जा सकता है।
जेकेडी सेक्टर के आईजी राज कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्हें 10 जनवरी तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
सूत्रों के अनुसार, 64 बटालियन के जवान अमोल खराट अटैच ड्यूटी के तहत राजगीर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रशिक्षण केंद्र पर कार्यरत हैं। वहां परीक्षाएं संचालित हो रही थीं। इसके लिए जो बोर्ड बनाया गया था, उसमें बाहर से भी कई अधिकारी आए हुए थे। अमोल की ड्यूटी जीओ मैस में लगाई गई थी। बोर्ड में आए एक डीआईजी जब मैस में पहुंचे, तो उन्हें किसी बात पर गुस्सा आ गया।
सूत्र बताते हैं कि डीआईजी ने गर्म पानी लाने के लिए कहा था। उन्हें एक थर्मस में गर्म पानी दे दिया गया। जाहिर है कि थर्मस में तो पानी गर्म ही होगा। डीआईजी साहब इसी बात पर गुस्सा हो गए। उन्होंने जवान के ऊपर वह पानी फेंक दिया। इससे जवान का चेहरा, गर्दन और छाती जैसे अंग झुलस गए। हालांकि जवान ने जर्सी पहनकर रखी थी, लेकिन गर्म पानी ने फिर भी घाव कर दिया।
सूत्र बताते हैं कि डीआईजी ने कथित तौर से जवान को अपने पास बुलाकर उस पर पानी फेंका है। इतना ही नहीं, उन्होंने सामने से उसकी जर्सी में भी गर्म पानी डाल दिया। सीआरपीएफ मुख्यालय के अधिकारी कहते हैं कि यह घटना सही है। हालांकि उन्होंने घटना को थोड़ा मोड़ दे दिया। कहा, डीआईजी ने जब थर्मस खोलकर वह पानी पीया, तो उनका मुंह जल गया।
इसी बात पर वे गुस्सा हो गए। उन्होंने अमोल खराट को बुलाया और वह पानी जांचने के लिए कहा। डीआईजी बोले, यह पानी पियो। वह जवान जब पानी पीने लगा, तो वह उसके ऊपर गिर गया। इसी चक्कर में अमोल खराट झुलस गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी अधिकारी का नाम डीके त्रिपाठी बताया जा रहा है।