{"_id":"67b736403fb8fb88a50e95e9","slug":"crpf-dg-visited-112-battalion-had-lunch-with-the-soldiers-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF: सीआरपीएफ डीजी ने किया 112 बटालियन का दौरा, जवानों संग किया भोजन, समस्याओं के हल का दिया भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CRPF: सीआरपीएफ डीजी ने किया 112 बटालियन का दौरा, जवानों संग किया भोजन, समस्याओं के हल का दिया भरोसा
Thu, 20 Feb 2025 07:33 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 20 Feb 2025 07:33 PM IST
सार
CRPF: सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीजी जीपी सिंह ने अधिकारियों तथा कर्मियों से बल को नई उंचाईयों पर ले जाने के लिए अथक परिश्रम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, आईपीएस 20 फरवरी 2025 को 112 बटालियन, केरिपुबल के दौरे पर रहे। डीजी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने जवानों के मुद्दों को ध्यान से सुना एवं हर संभव निस्तारण का आश्वासन दिया।
20 फरवरी को महानिदेशक, सीआरपीएफ को क्वार्टर गार्ड में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनके द्वारा 112 बटालियन, केरिपुबल में स्थित सिगनल सेंटर, अन्य रैंक मेस, मुख्य कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मनीष कुमार साचर, पु.उप.महा (परि) कांगपोकपी तथा रंजन कुमार बरुआ, कमांडेंट, 112 बटालियन द्वारा महानिदेशक को परिचालनिक जानकारी दी गई।
सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीजी जीपी सिंह ने अधिकारियों तथा कर्मियों से बल को नई उंचाईयों पर ले जाने के लिए अथक परिश्रम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों तथा कार्मिकों के साथ बातचीत की तथा बातचीत के दौरान महानिदेशक ने उनके मुद्दों को ध्यान से सुना एवं हर संभव निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पु.उप.महा (परि) कांगपोकपी, सीआरपीएफ तथा पुलिस अधीक्षक, कांगपोकपी द्वारा महानिदेशक, सीआरपीएफ को मणिपुर में वर्तमान परिचालनिक मामलों पर जानकारी दी गई। अंत में महानिदेशक, केरिपुबल जवानों के साथ बड़ा खाना में सम्मिलित हुए तथा उनके साथ बातचीत की। उन्होंने जवानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। कोई भी समस्या है तो उसका समाधान बिना किसी देरी के किया जाए।