फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF Commandant Chetan Cheetah and 5 Bravehearts Awarded Kirti Chakra

वीरता पुरस्कारों का ऐलान, CRPF कमांडेंट चेतन चीता समेत इन 5 वीर सपूतों को कीर्ति चक्र

Tue, 15 Aug 2017 07:05 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 15 Aug 2017 07:05 AM IST
विज्ञापन
CRPF Commandant Chetan Cheetah and 5 Bravehearts Awarded Kirti Chakra
फाइल फोटो

सेना और अर्द्धसैनिक बलों के 112 कर्मियों को इस साल के वीरता पुरस्कारों के लिए चुना गया है। 71वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन पुरस्कारों की घोषणा को मंजूरी दी। सेना के दो जवानों और सीआरपीएफ के एक कमांडेंट को मरणोपरांत शांतिकाल के दूसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


असाधारण वीरता और जीवटता के लिए सीआरपीएफ के कमांडेंट चेतन चीता को भी कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा। इस वर्ष 5 कीर्ति चक्र, 17 शौर्य चक्र और 85 सेना मेडल (वीरता), तीन नौसेना मेडल (वीरता) और दो वायुसेना मेडल (वीरता) का एलान किया है। शांति काल के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार अशोक चक्र के लिए कोई एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें-9 गोलियां खाने वाले चेतन चीता में कायम है देश सेवा का जज्बा
गोरखा राइफल के हवलदार गिरीश गुरंग और नगा रेजीमेंट के मेजर डेविड मेनलुन और सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रमोद कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र देने की घोषणा हुई है। गढ़वाल राइफल के मेजर प्रीतम सिंह कुंवर को भी कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा। हवलदार गुरंग ने कुपवाड़ा में आतंकवाद रोधी ऑपरेशन के दौरान शहादत दी थी। वहीं मेजर मेनलुन नगालैंड में छह जून को उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें-सीमा पर 9 गोलियां खा जब मौत के मुंह से बाहर आया ये जवान तो पत्नी ने कही ये बातें
मेजर कुंवर को 25 मई को जम्मू-कश्मीर में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने के लिए कीर्ति चक्र देने की घोषणा हुई है। सीआरपीएफ के कमांडेंट चेतन चीता जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर में गोली लगने से वह कोमा में चले गए थे। लेकिन असाधारण वीरता के बाद असाधारण जीवटता दिखाते हुए वह मौत को मात देने में सफल रहे। तटरक्षक बल कर्मियों के लिए चार राष्ट्रपति तटरक्षक वीरता पुरस्कार और दो तटरक्षक सेवा मेडल का भी एलान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed