{"_id":"5cb16baebdec2214757c6394","slug":"crisis-in-venezuela-is-growing-by-china-s-economic-help-said-mike-pompeo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन द्वारा मादुरो सरकार की आर्थिक मदद करने से वेनेजुएला में संकट और गहरा हुआ : पोम्पिओ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन द्वारा मादुरो सरकार की आर्थिक मदद करने से वेनेजुएला में संकट और गहरा हुआ : पोम्पिओ
Sat, 13 Apr 2019 10:25 AM IST
आसिम खान
भाषा, सैंटियागो
भाषा, सैंटियागो
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
माइक पोम्पिओ (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि चीन द्वारा वेनेजुएला की निकोलस मादुरो सरकार को आर्थिक मदद मुहैया कराने से इस देश में संकट और गहरा हो रहा है। पोम्पिओ ने लातिन अमेरिका की चार देशों की यात्रा चिली से शुरू की। उन्होंने चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा से अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध और वनेजुएला संकट जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
वेनेजुएला में बेलगाम मंहगाई, खाद्य पदार्थों और दवाई की कमी तथा अनेक कठिनाइयों के चलते वेनेजुएला के करीब 30 लाख लोग देश छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।
पोम्पिओ ने शुक्रवार को कहा कि मादुरो की सरकार को चीन की ओर से मिल रही आर्थिक मदद की वजह से वेनेजुएला में संकट बढ़ रहा है।
माइक पोम्पिओ ने कहा कि चीन ने 60 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है और इसके बदले में कोई शर्त नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है कि मादुरो ने उस धन का इस्तेमाल अपने सहयोगियों को देने, लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को कुचलने के लिए किया है।
विज्ञापन