फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crime News Update of Different states of India like Karnataka odisha Assam and Maharashatra

Crime News: कर्नाटक में भांग की खेती करने वाले तीन छात्र गिरफ्तार, पढ़ें देश में अपराध की अहम खबरें

Mon, 26 Jun 2023 06:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2023 06:58 AM IST
सार

ओडिशा की एक अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अतिरिक्त उप कलेक्टर प्रशांत कुमार राउत को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राउत के पास 5.21 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति थी, जो उसकी आय से 506 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
Crime News Update of Different states of India like Karnataka odisha Assam and Maharashatra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराध के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में कर्नाटक पुलिस ने शिवमोगा में घर में भांग की खेती करने वाले तीन छात्रों को पकड़ा। वहीं असम पुलिस ने 238 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए हैं। पढ़िए, अपराध जगत की अहम खबरें।

विज्ञापन


कर्नाटक: घर में भांग की खेती कर रहे तीन छात्र गिरफ्तार
शिवमोग्गा कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक छात्र ने किराए के घर पर पदार्थ उगाना शुरू कर दिया इतना ही नहीं, बाद में छात्र नशीले पदार्थ की तस्करी भी करने लगा। पुलिस ने तीन छात्रों को आम उगाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विघ्नराज, पांडीदोराई और विनोद कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

असम: पुलिस ने जब्त किए 238 फर्जी सिम कार्ड
असम सरकार ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान में 238 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का यह अभियान असम के मोरीगांव जिले चलाया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अमीनुल ब्रेक के रूप में हुई है। गोरोइमारी क्षेत्र रहने वाला आरोपी सिम कार्ड रिटेलर की दुकाने चला रहा था। इससे पहले, मोरीगांव पुलिस ने कुछ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने अलग-अलग सिम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड का उपयोग करते हुए कई लोगों को ठगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिजोरम : 17 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं जब्त, दो आरोपी पकड़े
मिजोरम के ममित जिले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 17 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की आरोपियों की पहचान मोहम्मद इदरीश मिया (36) और खुगोन दास (28) के रूप में हुई। मिजोरम पुलिस के अनुसार 23 जून की रात को हाईवे जंक्शन पर ड्यूटी पर नाव गमित पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी के दौरान, वाहन में छुपाई गई 3.47 किलो हेरोइन से भरे 270 साबुन के डिब्बे बरामद किए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 17 करोड़ से अधिक है। 

महाराष्ट्र: क्रिप्टोकरेंसी से चीनी नागरिक को पैसा भेजने वाले छह गिरफ्तार
नागपुर में साइबर पुलिस ने अपराध के पैसे को क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम का खुलासा से एक चीनी व्यक्ति की भे किया है। पुलिस ने मई गुजरात और राजस्थान से छरे लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 19 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, नी मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 7.87 लाख रुपये की नकदी के अतिरिक्त, आरोपी व्यक्तियों के बैंक खातों से 37.26. लाख रुपये जब्त किए हैं। 

असम: साबुन के डिब्बों में 18 करोड़ की हेरोइन, दो तस्कर गिरफ्तार
एसटीएफ ने गुवाहाटी और कामरूप जिले में 18 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ मणिपुर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर साबुन के डिब्बों में हेरोइन लेकर लग्जरी वाहन से जा रहे थे। कामरूप के पास एसटीएफ में पीछा किया तो भागने की कोशिश में हाजों में गाड़ी पलट गई और पांवा मक्का एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी की पहाड़ी से 100 फुट नीचे गिर गई। उपमहानिरीक्षक पार्थ सारथी महंत ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान साबुन के 100 डिब्बों में हेरोइन बरामद की गई, जिसका वजन 1.3 किलोग्राम था। दोनों तस्करों की निशानदेही पर गुवाहाटी के जालुकबारी स्थित किराए के घर से 900 ग्राम वजन वाले हेरोइन के 65 और पैकेट बरामद किए गए। 

ओडिशा: आय से 506% अधिक संपत्ति, अफसर गिरफ्तार
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में ओडिशा पुलिस की सतर्कता शाखा ने नवरंगपुर जिले के अतिरिक्त उप कलेक्टर प्रशांत कुमार राउत को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा, सुंदरगढ़ की एक अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद राउत को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राउत के पास 5.21 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति थी, जो उसकी आय से 506 फीसदी अधिक है। राउत और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। घर की तलाशी के दौरान सतर्कता अधिकारियों को उसके नाम पर भुवनेश्वर में दो मंजिला इमारत, कटक और भुवनेश्वर में कई प्लॉट और नवरंगपुर जिले के उमरकोट में एक बेनामी प्लॉट की जानकारी मिली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed