फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Crime in Maharashtra: Husband kills wife after minor dispute in palghar

महाराष्ट्र: मामुली विवाद के बाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू गोदकर की गई हत्या 

Mon, 27 Sep 2021 11:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Sep 2021 11:29 AM IST
सार

पालघर के विरार में हुई घटना में आरोपी पति अभी फरार है। पत्नी के घरवालों की ओर से हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Crime in Maharashtra: Husband kills wife after minor dispute in palghar
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मामुली विवाद हुआ था, जिसके बाद पति अपना आपा खो बैठा। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विरार इलाके में रहने वाले जगदीश और उसकी 28 वर्षीय पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार को भी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, लेकिन बात बढ़ गई। इसके बाद पति अपना आपा खो बैठा और उसने घर में रखी चाकू से पत्नी पर हमला बोल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद पति फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मृतक पत्नी के परिवार वालों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed