खुलासा; कोविड फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को पकड़ा
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुर्ला में फर्जी कोरोना सर्टिफिकेट बनाकर ऊंचे दामों पर बेची जा रही है, क्राइम ब्रांच पुलिस ने टीम तैयार कर इस रैकेट का खुलासा किया। फिलहाल क्राइम ब्रांच पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विस्तार
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने फर्जी कोविड प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कुर्ला पुलिस स्टेशन में एल-वार्ड के सहायक चिकित्सा अधिकारी द्वारा कराई गई शिकायत पर की गई है। क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों ने कोरोना का टीका नहीं लिया था, उन्हें ऊंची कीमतों पर फर्जी सर्टिफिकेट बेची जा रही थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गैंग के सभी गिरोह को गिरफ्तार किया जाएगा।
Crime Branch of Mumbai Police busted a gang making fake Covid19 vaccination certificates, arrested 2. A complaint was registered by the Asst Medical Officer of L-Ward at Kurla Police Station. Certificates were sold at high prices to people who were not vaccinated: Mumbai Police
— ANI (@ANI) December 24, 2021