फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Created atmosphere against govt, but public didn't give us mandate: Kharge

Delhi Polls: 'सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में कामयाब रहे, लेकिन जनता ने नहीं दिया जनादेश', खरगे की प्रतिक्रिया

Sat, 08 Feb 2025 07:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Feb 2025 07:59 PM IST
सार

Delhi Polls: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने  दिल्ली के जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने सरकार के खिलाफ माहौल तो बनाया, लेकिन जनता ने उन्हें जनादेश नहीं दिया। कांग्रेस तीसरी बार भी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही। 

विज्ञापन
Created atmosphere against govt, but public didn't give us mandate: Kharge
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में कामयाब रही, लेकिन जनता ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में लाने के लिए जनादेश नहीं दिया। खरगे ने जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली में प्रदूषण, यमुना सफाई, बिजली, सड़क, पानी और विकास के मुद्दों को उठाती रहेगी और जनता से जुड़ी रहेगी।  

विज्ञापन


अभी और भी मेहनत की जरूरत: मल्लिकार्जुन खरगे
उन्होंने कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जनता के हित में सरकार के खिलाफ माहौल बनाया था। लेकिन जनता ने हमें जनादेश नहीं दिया, जैसा कि हम उम्मीद कर रहे थे। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। खरगे ने कहा, विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहा था। लेकिन अभी भी और कड़ी मेहनत और संघर्ष की जरूरत है। 
विज्ञापन


लगातार तीसरी बार करना पड़ा हार का सामना
कांग्रेस को दिल्ली में लगातार तीसरी बार चुनावी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में एक भी सीट नहीं जीत पाई और उसे प्रमुख सीटों में भी हार का सामना करना पड़ा। यह तीसरी बार था, जब कांग्रेस को दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। इससे पहले 2020 और 2015 के चुनावों में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संबंधित वीडियो-

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed