फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Craze for vip number, man spends 7.62 lakh for 8.14 lakh car in Sikar

राजस्थान : 8 लाख की गाड़ी के वीआईपी नंबर के लिए खर्च किए 7.62 लाख

Fri, 20 Jul 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 20 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Craze for vip number, man spends 7.62 lakh for 8.14 lakh car in Sikar

आजकल लोगों के बीच अपनी कार के लिए वीआईपी नंबर लेने की होड़ बढ़ती जा रही है। चाहे फिर उस नंबर की कीमत कितनी भी ज्यादा क्यों न हो। राजस्थान के सीकर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां परिवहन कार्यालय में कार के पंजीकरण के लिए नई श्रृंखला आरजे- 23 सीडी में वीआईपी नंबर 001 के लिए बोली लग रही थी। लगभग आधा दर्जन कार मालिक यहां बोली लगाने के लिए आए थे। यह बोली शुरु हुई थी 11,000 रुपये से और खत्म हुई 6.51 लाख रुपये पर।

विज्ञापन


इसमें नंबर की बोली लगाने में सुभाष कॉलोनी के बेगराज बुग्रक सफल हुए। बता दें कि 6.51 लाख रुपये के अलावा बोली के आवेदन के लिए उन्होंने 1.11 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी लिया था। इसके अलावा बुद्रक को अपने वाहन के पंजीकरण के लिए 50,000 रुपये भी खर्च करने पड़े। यानि अगर पंजीकरण की राशि को हटा दिया जाए तो वीआईपी नंबर के लिए बुग्रक को कुल 7.62 लाख रुपये खर्च करने पड़े।
विज्ञापन


बुद्रक ने जिस कार के लिए वीआईपी नंबर खरीदा है, वह है टाटा नेक्सन। इस गाड़ी की कीमत है 8.14 लाख रुपये। बुद्रक ने वीआईपी नंबर खरीदने के लिए लगाई गई बोली का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछली बार एक वीआईपी नंबर की बोली 6.21 लाख रुपये में लगी थी। जो कि मर्सिडीज ई220डी कार के लिए खरीदा गया था। उस गाड़ी की कीमत थी 57.64 लाख रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी नंबर के लिए लगाई गई सबसे बड़ी बोली

कार्यालय में वीआईपी नंबर के लिए बोली की संख्या के साथ साथ वहां नजारा देखने वालों की भीड़ भी बढ़ती जा रही थी। बोली कमेटी में जिला परिवहन अधिकारी रामचरण मीना, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह और अकाउंटेंट आयूब अली भी मौजूद थे। कमेटी का कहना है कि सीकर परिवहन कार्यालय में वीआईपी नंबर के लिए लगाई गई ये अभी तक की सबसे बड़ी बोली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed