फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crackdown: 220 laborers were stuffed in two buses, were being taken from UP and MP to Mumbai-Pune, buses seized

धरपकड़: दो बसों में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 220 मजदूर, उप्र व मप्र से मुंबई-पुणे ले जाए जा रहे थे, बसें जब्त

Fri, 04 Jun 2021 11:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुलिया 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुलिया  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 04 Jun 2021 11:04 PM IST
सार

एक बार फिर मजदूरों के साथ खिलवाड़ शुरू हो गया है। प्रवासी मजदूरों की महानगरों में वापसी के दौरान उन्हें बसों में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जाने का मामला सामने आया है। इस पर हद तब हो गई जब धुलिया में आरटीओ ने बसें जब्त कर उन्हें बस स्टैंड पर छोड़ दिया। वे भूखे-प्यासे परेशान होते रहे।
 

विज्ञापन
Crackdown: 220 laborers were stuffed in two buses, were being taken from UP and MP to Mumbai-Pune, buses seized
महाराष्ट्र के धुले में बस स्टैंड पर परेशान होते प्रवासी मजदूर - फोटो : self

विस्तार

एक बार फिर उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश से मजदूरों की महानगरों में वापसी शुरू हो गई है, लेकिन उनके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं हो रहा है। उन्हें बसों में ठूंस-ठूंसकर भरा जा रहा है और कोरोना प्रोटोकॉल को कतई पालन नहीं किया जा रहा। उनकी मुसीबत तब बढ़ जाती है जब उनकी बसों को प्रशासन व आरटीओ द्वारा रोक लिया जाता है। इसके बाद वे घंटों भूखे-प्यासे गर्मी में झुलसते रहते हैं। शुक्रवार को ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश की सीमा से सटे महाराष्ट्र के धुलिया में सामने आया।

विज्ञापन


धुलिया में शुक्रवार शाम सीमा पर जांच के दौरान आरटीओ ने दो लग्जरी बसों को पकड़ा। इन बसों में 220 मजदूरों को  मुंबई व पुणे ले जाया जा रहा था। धुलिया आरटीओ ने बसें जब्त कर लीं और मजदूरों को उतारकर बस स्टैंड पर रामभरोसे छोड़ दिया गया। इनके लिए न तो भोजन की व्यवस्था की गई और न ही मुंबई व पुणे जाने के प्रबंध किए गए। वे प्रशासन से गंतव्य तक पहुंचाने की गुहार लगाते नजर आए। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे ये मजदूर महाराष्ट्र की हाडा खेड़ चेक पोस्ट से मुंबई और पुणे जाने के लिए दो बसों में सवार हुए। एक-एक बस में 100 से 120 श्रमिकों को भरा गया। जबकि एक लग्जरी बस में अधिकतम 35 से 40 यात्री ही ले जाए जा सकते हैं। इसी कारण आरटीओ ने उन्हें जब्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


देश में मार्च में शुरू हुई दूसरी कोरोना लहर के बाद बड़ी संख्या में मजदूर अपने गृह राज्य व गांवों में लौट गए थे। अब चूंकि संक्रमण दर कम हो रही है और अलग-अलग राज्यों में लागू लॉकडाउन से ढील दी जा रही है, इसलिए मजदूरों की महानगर वापसी हो रही है। 




मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में मजदूर एक बार फिर महानगरों में कामकाज के लिए लौट रहे हैं। जब्त बसों में सवार मजदूर मुंबई और पुणे जा रहे थे। शुक्रवार शाम जैसे ही उनकी बसें धुलिया सीमा में पहुंचीं परिवहन विभाग अधिकारियों ने गैरकानूनी तरीके से मजदूर को ले जा रही इन बसों को जब्त कर लिया। 

इसके बाद आरटीओ के कर्मचारी इन मजदूरों को मुंबई और पुणे जाने की व्यवस्था किए बिना धुले बस स्टैंड छोड़कर चले गए। इन मजदूरों में से कई के पास तो खाने-पीने के पैसे और आगे जाने का किराया भी देने को नहीं है। मजदूर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने व खाने-पीने के इंतजाम की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed