{"_id":"5d5915c28ebc3e89d77a7297","slug":"cpwd-will-install-led-screens-for-live-telecast-of-ganga-aarti-at-all-ghats-and-kashi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के सभी घाटों पर लगेंगी एलईडी स्क्रिन, सैलानी लाइव देख सकेगें गंगा आरती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वाराणसी के सभी घाटों पर लगेंगी एलईडी स्क्रिन, सैलानी लाइव देख सकेगें गंगा आरती
Sun, 18 Aug 2019 02:50 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) वाराणसी के सभी घाटों और काशी विश्वनाथ मंदिर में 'गंगा आरती' के लाइव प्रसारण के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाएगा। यह क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। सीपीडब्ल्यूडी जोकि केंद्र सरकार की प्रमुख निर्माण एजेंसी है उसके अनुसार एलईडी स्क्रीन को काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा नदी के बीच प्रस्तावित गलियारे में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
योजना के अनुसार काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली आरती को भी इन एलईडी स्क्रिन पर लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। एक अधिकारी के अनुसार इस परियोजना की लागत 11.5 करोड़ रुपये आएगी। अधिकारी ने कहा कि दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती का एक बड़ा आयोजन होता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'जो लोग घाट से दूर हैं और गंगा आरती में शामिल नहीं हो सकते हैं उनके लिए सीपीडब्ल्यूडी अन्य घाटों, काशी विश्वनाथ मंदिर और प्रस्तावित गलियारे में बहुत सारी बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाएगा।' उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक उपकरण गंगा आरती के लाइव टेलीकास्ट के लिए खरीदे जाएंगे। जैसे ही अनुमानित लागत स्वीकृत हो जाएगी, परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि बहुत से पर्यटक जो वाराणसी आते हैं वह गंगा आरती में शामिल होते हैं और एलईडी स्क्रिन लगने से घाट की खूबसूरती बढ़ जाएगी। दिसंबर 2015 को मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल हुए थे। पिछले साल सितंबर में मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए 550 करोड़ रुपये की परियोजना को लॉन्च किया था। आयोजन में मोदी ने कहा था कि काशी की परंपराओं को अक्षुण्ण और अपनी सदियों पुरानी विरासत को संरक्षित रखते हुए उनका प्रयास काशी में परिवर्तन लाने का है।