फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPM trolls use Abusive language for cricketer Tom Moody after Moody credit rating

क्रिकेटर टॉम मूडी को रेटिंग देने वाली एजेंसी मूडीज समझ बैठे CPM कार्यकर्ता, कहे अपशब्द

Sun, 19 Nov 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 19 Nov 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
CPM trolls use Abusive language for cricketer Tom Moody after Moody credit rating
टॉम मूडी
मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग अपग्रेड होने के बाद भी कई लोग केंद्र सरकार के खिलाफ हैं। विपक्ष अभी भी सरकार पर निशाना साधते हुए कह रहा है कि 'बुरे दिन' अभी खत्म नहीं हुए, लेकिन इस सबके बीच हैरान उन लोगों ने किया जो रेटिंग देने वाली एजेंसी मूडीज की जगह क्रिकेटर टॉम मूडी को उल्टा सीधा बोलने लगे।
विज्ञापन


मूडीज रेटिंग से आम लोगों को क्या होगा फायदा? जानिए
विज्ञापन


दरअसल, वामपंथी पार्टी (CPM) के कुछ कथित समर्थकों ने रेटिंग आने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेटर को उल्टा सीधा बोला। वे लोग खुद को CPM पार्टी की 'साइबर आर्मी' का हिस्सा बता रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी इस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद के चीफ कोच हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे-कैसे ट्वीट आए

CPM trolls use Abusive language for cricketer Tom Moody after Moody credit rating
मूडीज रेटिंग
एक ने लिखा कि हम कम्यूनिस्ट पार्टी वाले जानते हैं कि आप लोगों ने अच्छी रिपोर्ट देने के लिए मोदी से कमीशन ली है। दूसरे ने लिखा कि 2019 में तुम्हारे मोदी को हरा दिया जाएगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे रेटिंग देने के लिए मूडी को शर्म आनी चाहिए। हालांकि, कुछ लोग समझ गए थे कि यह गलत हो रहा है उन्होंने लोगों को बताने की कोशिश भी की थी कि जिन्हें वे लोग उल्टा सीधा बोल रहे हैं, उनका रेटिंग वाले मामले से कोई लेना देना नहीं है।

क्या है मूडीज: दुनिया की तीन बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक मूडीज है। दो अन्य रेटिंग एजेंसियों में फिच और स्टैंडर्ड एंड पूअर्स शामिल हैं। वर्ष 1908 में मूडीज की स्थापना की गई थी। यह एजेंसी सरकारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा जारी बांड पर आधारित वित्तीय अनुसंधान करती है। इसी आधार पर वह देश की क्रेडिट रेटिंग जारी करती है। कुल मिलाकर उसकी रेटिंग के आधार पर यह तय होता है कि अमुक देश में निवेश कितना सुरक्षित है। मूडीज एएए से लेकर सी तक की रेटिंग जारी करती है। एएए सबसे बेहतर और सी सबसे खराब रेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed