{"_id":"5c4b7432bdec227364369ffa","slug":"cpi-m-will-do-protest-against-citizenship-bill-on-february-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार फरवरी को नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी माकपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चार फरवरी को नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी माकपा
Sat, 26 Jan 2019 02:10 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 26 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
केंद्र के नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ माकपा ने 4 फरवरी को देशभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस बिल के खिलाफ असम समेत पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। अब माकपा ने भी इस बिल के खिलाफ सड़क पर उतरने का फैसला किया है। माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से जारी बयान में इस बिल की आलोचना की गई है।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जदयू भी इस बिल का विरोध कर रही है। जदयू भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का घटक दल है। लोकसभा में पारित हो चुका यह बिल कानून बनने के बाद, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को 12 साल के बजाय छह साल भारत में गुजारने पर और बिना उचित दस्तावेजों के भी भारतीय नागरिकता प्रदान करेगा।
विज्ञापन