फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPI(M) moves Supreme Court against encroachment drive in South Delhi, petition filed

सुप्रीम कोर्ट: दक्षिण दिल्ली में अतिक्रमण अभियान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची माकपा, याचिका दायर 

Sat, 07 May 2022 01:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 07 May 2022 01:43 PM IST
सार

माकपा की ओर से याचिका दायर कर कहा गया है कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से की जा रही कार्रवाई अमानवीय और नियमों के खिलाफ है।

विज्ञापन
CPI(M) moves Supreme Court against encroachment drive in South Delhi, petition filed
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से शाहीनबाग, ओखला, जामिया नगर, जसोला समेत कई इलाकों में अतिक्रमण अभियान जारी है। इस बीच कम्यूनिस्ट पार्टी माकपा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। कोर्ट में माकपा की ओर से याचिका दायर कर कहा गया है कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से की जा रही कार्रवाई अमानवीय और नियमों के खिलाफ है।

विज्ञापन


माकपा की ओर से अधिवक्ता बीजू पी रमन ने अपनी याचिका में कहा है कि, जैसा कि आरोप लगाया गया है कि वे लोग अवैध रूप से यहां रह रहे हैं, लेकिन यह गलत है। वह न तो अवैध तरीके से रह रहे हैं ओर न ही किसी प्रकार का अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने कहा अधिकारियों ने उनके घर गिराने से पहले उन्हें नोटिस भी जारी नहीं किया है। इसलिए यह कार्रवाई पूरी तरह से असंवैधानिक है। 
विज्ञापन


13 मई तक चलेगा अभियान 
जानकारी के मुताबिक, चार मई से शुरू हुआ यह अभियान 13 मई तक चलेगा। दरअसल, दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि ईद के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चरण शुरू हो गया है। इस संबंध में दक्षिण और दक्षिण पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर फोर्स मांगी गई थी। बुधवार को करणी शूटिंग रेंज इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ सामान्य रूप से अभियान चलाया गया। सड़कों पर फैले अतिक्रमण को बुलडोजर के जरिये साफ कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामचीन शख्सियतों ने की कार्रवाई पर रोक की मांग
राजधानी के करीब 35 नामचीन शख्सियतों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ दिल्ली सरकार और नगर निगमों को पत्र लिखकर तुरंत इस पर रोक लगाने की मांग की है। इनमें अर्थशास्त्री जयंती घोष, अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ की सदस्य मालिनी भट्टाचार्य, मरियम धवले, सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संघ की सदस्य कविता कृष्णन शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed