{"_id":"634725bb259a2a5feb1d7625","slug":"cpi-and-tushar-gandhi-extend-support-to-uddhav-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाकपा नेता और तुषार गांधी ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, विधानसभा उपचुनाव के लिए दिया समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाकपा नेता और तुषार गांधी ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, विधानसभा उपचुनाव के लिए दिया समर्थन
Thu, 13 Oct 2022 02:08 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:08 AM IST
सार
कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पहले ही ठाकरे गुट का समर्थन करने की घोषणा कर चुके हैं। ठाकरे, कांग्रेस और राकांपा के सहयोग से महाविकास आघाडी की सरकार का नेतृत्व कर रहे थे जिसका जून में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद पतन हो गया था।
विज्ञापन
तुषार गांधी के साथ उद्धव ठाकरे।
- फोटो : Twitter@VaibhavP21
विस्तार
अपने पिता बाल ठाकरे द्वारा स्थापित पार्टी पर अधिकार पाने के लिए संघर्ष कर रहे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का समर्थन मिला। मुंबई में भाकपा नेता प्रकाश रेड्डी, मिलिंद रानाडे और अन्य ने ब्रांदा स्थित ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ जाकर उनसे मुलाकात की और तीन नवंबर को अंधेरी पूर्वी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में समर्थन देने का वादा किया।
विज्ञापन
कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पहले ही ठाकरे गुट का समर्थन करने की घोषणा कर चुके हैं। ठाकरे, कांग्रेस और राकांपा के सहयोग से महाविकास आघाडी की सरकार का नेतृत्व कर रहे थे जिसका जून में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद पतन हो गया था। ऐसे में भाकपा द्वारा समर्थन देना महत्वपूर्ण है क्योंकि वह वर्षों से शिवसेना की विरोधी रही है।
विज्ञापन
‘नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान’ के नेता तुषार गांधी और फिरोज मिथबोरवाला ने भी ठाकरे से मुलाकात की। तुषार गांधी ने एक बयान में कहा कि ‘‘हमें अपने देश और संविधान को बचाना है। हमें नफरत को खत्म करना है। हमने उद्धव ठाकरे से अभियान से जुड़ने का अनुरोध किया। हमने ठाकरे और शिवसेना के प्रति अपनी एकजुटता भी व्यक्त की।’’
विज्ञापन