{"_id":"60a2ecbc8ebc3e86ff166304","slug":"cowin-portal-will-be-available-in-hindi-and-14-regional-languages-from-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: कोविन पोर्टल अगले सप्ताह से हिंदी और 14 क्षेत्रीय भाषाओं में होगा उपलब्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुविधा: कोविन पोर्टल अगले सप्ताह से हिंदी और 14 क्षेत्रीय भाषाओं में होगा उपलब्ध
Tue, 18 May 2021 03:52 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 18 May 2021 03:52 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लोगों की सुविधा के लिए कोविन पोर्टल को 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
- फोटो : ANI
विस्तार
आम लोगों की सुविधा के लिए कोविन पोर्टल अगले सप्ताह तक हिंदी और 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 स्वरूपों की निगरानी के लिए 17 और प्रयोशालाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में सोमवार को कोविड-19 पर हुई उच्च स्तरीय मंत्रिमंडल समूह (जीओएम) की 26वीं बैठक के दौरान इन निर्णयों की घोषणा की गई। मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने मंत्रिमंडल सहयोगियों को बताया कि नमूनों की जांच को बढ़ाने के लिए आईएनएसएसीओजी नेटवर्क में 17 नयी प्रयोगशालाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
‘दी इंडियन सार्स-सीओवी2 कॉनसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स (आईएनएसएसीओजी)’ देशभर में फैली दस राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं का समूह है जिसकी स्थापना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बीते वर्ष 25 दिसंबर को की थी। इस समिति का काम कोरोना वायरस की जीनोम शृंखला तैयार करना और जीनोम के स्वरूपों तथा महामारी के बीच संबंध तलाशना है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, भारत में 26 दिन बाद पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या गिरकर तीन लाख से नीचे चली गई है। साथ ही, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,01,461 की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन