फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cow should be declared as the national animal of india Baba Ramdev

आंध्र प्रदेश: गो सम्मेलन में शामिल हुए बाबा रामदेव, बोले- 'गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु'

Mon, 01 Nov 2021 07:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Nov 2021 07:40 AM IST
सार

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इसके लिए एक कानून बनाना चाहिए और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। 

विज्ञापन
Cow should be declared as the national animal of india Baba Ramdev
बाबा रामदेव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गाय को एक बार फिर से राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठी है। इस बार योग गुरु बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। बाबा रामदेव का यह बयान तब सामने आया है, जब वह रविवार को आंध्र प्रदेश में गो महा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


टीटीडी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीटीडी ट्रस्ट की ओर से भी यह प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मांग करता हूं कि जल्द ही वह गाय को लिखित तौर पर देश का राष्ट्रीय पशु घोषित करें। 
विज्ञापन


बाबा रामदेव ने कहा कि गायों के लिए पतंजलि पीठम की ओर से गो संरक्षण अभियान चलाया गया है। हम गायों की सुरक्षा और संरक्षण में सबसे आगे हैं। इस दौरान योग गुरु ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उन्हें टीटीडी गो महासम्मेलन की जानकारी दी थी। उन्होंने हिंदू धर्म के प्रचार के लिए टीटीडी अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी की भी सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed