{"_id":"663165c831f33bb2390b5fa3","slug":"covishield-row-stress-responsible-for-60-of-side-effects-of-covid-vaccination-national-committee-report-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covishield Row: राष्ट्रीय समिति बोली- खून के थक्के जमने के मामले आधे फीसदी से भी कम; 60% साइड इफेक्ट तनाव जनित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covishield Row: राष्ट्रीय समिति बोली- खून के थक्के जमने के मामले आधे फीसदी से भी कम; 60% साइड इफेक्ट तनाव जनित
Wed, 01 May 2024 03:12 AM IST
निर्मल कांत
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 01 May 2024 03:12 AM IST
सार
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में टीकाकरण के बाद खून के थक्के के केस कुल टीकाकरण की तुलना में आधा फीसदी (0.5) भी नहीं मिले हैं। प्रतिकूल प्रभावों में से 60 फीसदी से अधिक के लिए टीकाकरण को लेकर डर, इंजेक्शन फोबिया जैसे तनाव व कुछ अन्य बीमारियां जिम्मेदार रही हैं।
विज्ञापन
वैक्सीन
- फोटो : istock
विस्तार
भारत में कोरोना टीका और टीकाकरण की तस्वीर ब्रिटेन से अलग है। ब्रिटेन के कोर्ट में एस्ट्राजेनेका ने कुछ दुर्लभ मामलों में प्रतिकूल प्रभावों (जैसे खून के थक्के जमने) की पुष्टि की है।
विज्ञापन
भारत में टीकाकरण के बाद खून के थक्के के केस कुल टीकाकरण की तुलना में आधा फीसदी (0.5) भी नहीं मिले हैं। प्रतिकूल प्रभावों में से 60 फीसदी से अधिक के लिए टीकाकरण को लेकर डर, इंजेक्शन फोबिया जैसे तनाव व कुछ अन्य बीमारियां जिम्मेदार रही हैं। ये आंकड़े टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभाव की जांच लिए गठित राष्ट्रीय समिति की रिपोर्ट के हैं।
विज्ञापन
2021 से 2023 के बीच समिति ने 16 अलग-अलग बैठक में कुल 1,681 प्रतिकूल मामलों की समीक्षा की। ये सभी मामले कोविशील्ड या कोवाक्सिन टीका की खुराक लेने के बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पतालों में दाखिल हुए लोगों से जुड़े थे। इनमें 520 लोगों की उपचार के दौरान मौत भी हुई।
विज्ञापन
टीके को लेकर तनाव नया नहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का कहना है, टीकाकरण को लेकर तनाव नया नहीं है। इंजेक्शन का तनाव सभी उम्र के लोगों, विशेषकर बच्चों में आम है। कुछ लोग तो टीकाकरण से डरते हैं, देरी करते हैं। इससे धड़कन, सिरदर्द, चक्कर आना, बेहोशी व तनाव से जुड़ी हाइपरवेंटिलेशन जैसी परेशानियां होती हैं।