फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 Stranded cruise ship Marella Discovery's 146 india crew to land at Mumbai Port

डेढ़ महीने से क्रूज पर फंसे चालक दल के 146 भारतीय आज उतरेंगे, जहाजों पर अब भी फंसे हैं 40 हजार कर्मचारी

Thu, 23 Apr 2020 04:12 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Apr 2020 04:12 AM IST
विज्ञापन
Covid19 Stranded cruise ship Marella Discovery's 146 india crew to land at Mumbai Port
क्रूज शिप मैरिला डिस्कवरी - फोटो : social media

करीब डेढ़ महीने से कोरोना वायरस महामारी के कारण एक क्रूज शिप पर फंसे 146 भारतीय आज मुंबई में नीचे उतारे जाएंगे। ये सभी क्रूज शिप के चालक दल के सदस्य हैं। थाईलैंड से आया क्रूज शिप 14 अप्रैल को मुंबई पहुंच गया था, लेकिन किसी भी सदस्य को नीचे उतरने की अनुमति नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बुधवार को इन लोगों को नीचे उतारे जाने की जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि क्रूज शिप मैरिला डिस्कवरी के चालक दल का कोई भी सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। यह शिप 14 मार्च को महामारी फैलना शुरू होने पर यात्रियों को थाईलैंड में छोड़कर वापस चल दिया था।
विज्ञापन


इससे पहले शिप को तय कार्यक्रम के हिसाब से दो से छह अप्रैल के बीच कोच्चि, न्यू मंगलूरू, गोवा और मुंबई जाना था। वापस लौटने पर क्रूज के कर्मचारियों को कोच्चि पहुंचने पर नीचे उतरने की इजाजत नहीं दी गई। इसके चलते क्रूज शिप 14 अप्रैल को मुंबई पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि क्रूज की संचालक कंपनी ने कहा कि 37 दिन पहले थाइलैंड से रवाना होने और किसी भी कर्मचारी के संक्रमित नहीं होने के बावजूद शिप को मुंबई बंदरगाह पर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तरफ से केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बाद जहाजरानी मंत्रालय ने शिप को मुंबई बंदरगाह आने इजाजत दे दी। शिप से बृहस्पतिवार को उतरने वाले चालक दल के 146 सदस्यों की जांच की जाएगी। यदि उन्हें क्वारंटीन करने की आवश्यकता समझी गई तो इसके लिए एक इमारत तैयार कर ली गई है। इन 146 भारतीयों के नीचे उतरने के बाद क्रूज शिप नार्वे के लिए रवाना हो जाएगा।

जहाजों पर फंसे हैं 40 हजार भारतीय नाविक

बता दें कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन से पहले कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी बंदरगाहों को भी बंद कर दिया था। इसके चलते करीब 35 से 40 हजार भारतीय नाविक और कर्मचारी बहुत सारे व्यवसायिक व यात्री जहाजों पर फंस गए थे। हालांकि अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन सभी जहाजों को बंदरगाहों पर आने और कर्मचारियों को टेस्ट के बाद नीचे उतरने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed