{"_id":"61a452cf42afb85cd638303f","slug":"covid19-reports-8309-new-cases-and-active-caseload-at-103859-lowest-in-544-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में आठ हजार से ज्यादा नए मामले, 544 दिन बाद एक्टिव केस की संख्या सबसे कम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में आठ हजार से ज्यादा नए मामले, 544 दिन बाद एक्टिव केस की संख्या सबसे कम
Mon, 29 Nov 2021 09:40 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 29 Nov 2021 09:40 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 03 हजार 859 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा 544 दिन बाद सबसे कम है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनिया को भले ही दहशत में डाल दिया हो, लेकिन भारत में कोरोना के दैनिक मामले लगातर कम हो रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना के दैनिक आंकड़े 10 हजार से कम आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण के आठ हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 9 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। हालांकि, इस दौरान 236 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट जारी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 03 हजार 859 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा 544 दिन बाद सबसे कम है। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 81 हजार 183 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 करोड़ 42 लाख 71 हजार 175 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 68 हजार 790 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना के नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। आशंका जताई जा रही है कि भारत में भी कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित
कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। केरल, महराष्ट्र, मणिपुर, गुजरात समेत अन्य राज्यों में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले लोग भी संक्रमित होते दिख रहे हैं। ठाणे के वृद्धाश्रम में करीब 50 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, केरल में भी कोरोना संक्रमित मरीज लगातार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन से दहशत में दुनिया
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पूरी दुनिया दहशत में है। नए वैरिएंट को लेकर भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। दक्षिण अफ्रीकी देशों पर दुनियाभर के कई देशों ने यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यूरोप से लेकर तमाम देश उपाय में जुटे हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट अपना रंग बदलने और वैक्सीन को भी चकमा देने में माहिर है।