फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 patient dies by suicide at Bengaluru hospital

कोरोना का भय: बंगलूरू के अस्पताल में कोविड-19 मरीज ने की आत्महत्या

Sun, 25 Apr 2021 12:02 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: देव कश्यप Updated Sun, 25 Apr 2021 12:02 AM IST
सार

  • बंगलूरू के एक अस्पताल के वार्ड रूम में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कोविड -19 मरीज की मौत हो गई
  • इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि वह बीमारी से लगभग उबर रहे थे और उनमें अवसाद का कोई संकेत नहीं दिख रहा था

विज्ञापन
Covid19 patient dies by suicide at Bengaluru hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर दिनों-दिन भयावह रूप लेती जा रही है। आए दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में हर राज्यों में तेजी देखने को मिल रही है। इसी बीच कर्नाटक के बंगलूरू से खबर आई है कि कोरोना से संक्रमित 61 साल के एक बुजुर्ग ने अस्पताल के वार्ड में आत्महत्या कर ली। बंगलूरू शहर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


शहर पुलिस ने बताया कि बंगलूरू के एक अस्पताल के वार्ड रूम में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कोविड -19 मरीज की मौत हो गई। 61 वर्षीय पीड़ित अंजना नगर,  सनकादकट्टे, बंगलूरू के निवासी थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 'उन्हें 20 अप्रैल को सांस की तकलीफ के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि वह बीमारी से लगभग उबर रहे थे और उनमें अवसाद का कोई संकेत नहीं दिख रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू के पश्चिम डिवीजन के डीसीपी डॉ. संजीव एम पाटिल ने कहा कि 'मामले की जांच चल रही है और पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है।'

अस्पताल के मुताबिक, पीड़िता ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था और जब नर्स उसके कमरे में चेकअप के लिए गई, तो दरवाजा बंद था। विजयनगर अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. एस राजू ने कहा, 'जब हमारे कर्मचारियों ने पाया कि दरवाजा बंद है, तो हमने जबरन दरवाजा खोला और उन्हें लटका हुआ पाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


उन्होंने बताया कि वह कोविड-19 से ठीक हो रहे थे और गुरुवार को उन्हें आईसीयू से वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था। उनके अटेंडेंट लगभग 11.30 बजे अस्पताल से बाहर चले गए, इसके बाद उन्होंने दरवाजा बंद लिया और आत्महत्या कर ली। डॉ. राजू ने बताया कि अस्पताल ने कोविड -19 रोगियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य परामर्श देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed