फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19, Many Indian sailors stranded worldwide by lockdown

लॉकडाउन से दुनिया भर में 40,000 भारतीय नाविक फंसे

Mon, 06 Apr 2020 06:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Apr 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
Covid19, Many Indian sailors stranded worldwide by lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन के चलते दुनिया भर में भारत के 40,000 नाविक और यात्री फंसे हुए हैं। इनमें मालवाहक और यात्री जहाज के चालक दल के सदस्य और यात्री शामिल हैं। 500 मालवाहक पोत पर 15,000, जबकि विभिन्न यात्री जहाजों पर 25,000 लोग फंसे हैं। समुद्री सेवा से जुड़े संगठनों ने कहा है कि लॉकडाउन हटने के बाद सरकार ने उन्हें हर मुमकिन सहायता देने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


एनयूएसआई सहित कई संगठनों ने जहाजरानी मंत्री मनसुख लाल मंडाविया के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठाया। एमएएसएसए के सीईओ कैप्टन शिव हल्बे ने बताया कि करीब 40,000 भारतीय समुद्री नाविक विभिन्न जहाजों पर फंसे हुए हैं। वे घर वापस लौटना चाहते हैं, क्योंकि उनका रोजगार अनुबंध समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन


मंत्री ने लॉकडाउन समाप्त होने पर सहायता का आश्वासन दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में मंत्री ने कहा कि लौटने पर समुद्री नाविकों का परीक्षण किया जाएगा और कुछ दिन उन्हें एकांतवास में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed