फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID19 India reports 7774 new cases and 306 deaths in the last 24 hours

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में सात हजार से ज्यादा नए मामले, 306 लोगों ने गंवाई जान

Sun, 12 Dec 2021 10:02 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 12 Dec 2021 10:02 AM IST
सार

भारत समेत दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले जरूर बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना के दैनिक मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात हजार केस सामने आए हैं। वहीं, आठ हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
COVID19 India reports 7774 new cases and 306 deaths in the last 24 hours
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7,774  नए मामले सामने आए हैं।  वहीं,  आठ  हजार 464 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। हालांकि, इस दौरान 306 लोगों की मौत हो गई।  वहीं, एक्टिव केस की संख्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 92  हजार 281 पर पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को 559 दिन बाद सबसे कम सक्रिय मामले दर्ज किए गए थे। 

विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटों 8, 464 लोगों के ठीक होने के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,41,22,795 हो गई है।  इसके अलावा भारत में अब कोरोना के 92,281 सक्रिय मरीज बचे हैं।  वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,75,434 हो गई है 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed