फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 India 14 july, Corona Cases India Today, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Corona Updates

Covid-19: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटों में 20 हजार से अधिक नए मामले, 38 लोगों की मौत

Thu, 14 Jul 2022 10:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Jul 2022 10:55 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,139 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 3233 मरीज अधिक है।

विज्ञापन
Covid19 India 14 july, Corona Cases India Today, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Corona Updates
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,139 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 3233 मरीज अधिक है। वहीं इस दौरान 38 मरीजों की जान चली गई। बता दें कल के आंकड़े में  16,906 मामले सामने आए थे और 45 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 16,482 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,36,076 हो गई है जो कि कल की तुलना में 3, 619 अधिक है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 52,55,57 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 490 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि पिछले दिन के आंकड़े में दिल्ली में कोरोना के 400 मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 15,495 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें 3.16 फीसदी की सकारात्मकता दर देखी गई। फिलहाल दिल्ली में वर्तमान में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर अब 1.35 फीसदी है।
विज्ञापन


मुंबई को कोरोना से राहत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कल की तुलना में आज कोरोना के मामले कम आए हैं जो कि एक राहत की खबर है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 383 मामले दर्ज किए गए जो कि कल की तुलना में 37 कम है। वहीं इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। बता दें कि कल यानी बुधवार के आंकड़ों में संक्रमितों की संख्या 420 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूस्टर डोज के लिए आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में अगले 75 दिनों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर खुराक मुफ्त में देने के लिए मार्गदर्शन करेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed